Jamshedpur News :भाजपा ने राज्य सरकार के भ्रष्टाचार और कुकर्मों को लेकर निकाली शवयात्रा, पुतला फूंककर जताया रोष

Jamshedpur News :भाजपा ने राज्य सरकार के भ्रष्टाचार और कुकर्मों को लेकर निकाली शवयात्रा

राज्य में सत्ता संरक्षित भ्रष्टाचार के खिलाफ सूबे की मुख्य विपक्षी दल भाजपा आक्रमक होकर सड़क

पर उतर आयी है। रविवार को झारखंड भाजपा के निर्देशानुसार भाजपा जमशेदपुर महानगर के सैकड़ो कार्यकर्ताओं

ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार की शवयात्रा निकालकर विरोध दर्ज किया। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन

यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला कार्यालय से साकची बड़ा गोलचक्कर तक सरकार विरोधी नारों

के संग शवयात्रा निकालकर झारखंड सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘झारखंड सरकार हाय-हाय’,

‘हेमंत सोरेन इस्तीफा दो’ के नारे लगाकर आक्रोश व्यक्त किया।

WhatsApp Image 2022 05 08 at 7.29.25 PM 22Scope News

पुतला फूंककर जताया रोष

इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि प्रदेश की

हेमंत सरकार भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान स्थापित करने में लगी हुई है।

पूरे प्रदेश में खनिज सम्पदाओं की खुली लूट मची हुई है।

हेमंत सरकार के संरक्षण में अवैध खनन के जरिये राज्य सरकार को मिलना वाला राजस्व एक परिवार के पास जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए, मुख्यमंत्री रहते हुए अपने नाम पर पत्थर

खदान की स्वीकृति ली। उनके करीबी आई ए एस अधिकारी पूजा सिंहल खनन सचिव है। यह मंत्रालय खुद हेमंत सोरेन

के पास है। पिछले दिनों आई ए एस अधिकारी के करीबियों के आवास से करोड़ों रूपये ईडी ने बरामद किए हैं।

जब ईडी ने भ्रष्ट अधिकारियों की लूट कथा को उजागर किया तो कांग्रेस, झामुमो और राजद जैसी पार्टियां भ्रष्ट

अधिकरियों पर कार्रवाई के बजाय इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसी घटनाओं ने पूरे देश

में झारखंड की साख को धूमिल किया है।

WhatsApp Image 2022 05 08 at 7.37.55 PM 22Scope News

निम्नलिखित लोगों ने भाग लिया

इस दौरान रीता मिश्रा, अभय सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, अनिल सिंह, राजन सिंह, डॉ राजीव कुमार, कल्याणी शरण,

संजीव सिन्हा, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, प्रेम झा, नारायण पोद्दार, मणि मोहंती,

कौस्तव राय, अमित अग्रवाल, ज्योति अधिकारी, धर्मेंद्र प्रसाद, बिनानंद सिरका, अजीत कालिंदी, संजीव कुमार, नीरज सिंह,

अमिताभ सेनापति, निशांत कुमार, लक्की सिंह राजपूत, सुरेश शर्मा, चंचल चक्रवर्ती, ध्रुव मिश्रा, संजय सिंह, हेमंत सिंह,

संजय तिवारी, बजरंगी पांडेय, अजय सिंह, हेमेंद्र जैन हन्नु, कुमार अभिषेक, अभिमन्यु सिंह चौहान, अभिषेक श्रीवास्तव,

ह्नन्नी परिहार, अमित सिंह, अमन मिश्रा, एस कार्तिक समेत अन्य कार्यकर्ता मौजद थे।

प्रमुख खबरे झारखंड 06-09-22

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...