JTET 2026: झारखंड में एक नवंबर को होगी जेटेट परीक्षा, हाईकोर्ट ने दी अनुमति

 झारखंड हाईकोर्ट ने जैक के आग्रह को स्वीकार करते हुए JTET परीक्षा एक नवंबर को आयोजित करने की अनुमति दे दी है। अगली सुनवाई छह नवंबर को होगी।


JTET 2026 : झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी जेटेट के आयोजन को लेकर चल रही प्रक्रिया के बीच बड़ी जानकारी सामने आयी है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से जेटेट के आयोजन के लिए समय बढ़ाने के आग्रह को झारखंड हाईकोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। अब राज्य में जेटेट परीक्षा एक नवंबर को आयोजित की जायेगी।

जेटेट के आयोजन को लेकर दायर अवमानना याचिका पर जस्टिस आनंद सेन की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान जैक की ओर से अधिवक्ता कृष्ण मुरारी ने बोर्ड के निर्णय से अदालत को अवगत कराया और परीक्षा आयोजित करने के लिए अनुमति मांगी।

JTET 2026:हाईकोर्ट ने एक नवंबर को JTET कराने की दी अनुमति

सुनवाई के दौरान जैक की ओर से अदालत को बताया गया कि बोर्ड ने एक नवंबर को जेटेट आयोजित करने का निर्णय लिया है। जैक ने परीक्षा आयोजन के लिए निर्धारित समय में विस्तार की अनुमति मांगी।

अदालत ने जैक के आग्रह को स्वीकार करते हुए एक नवंबर को जेटेट आयोजित करने की अनुमति दे दी। मामले की अगली सुनवाई के लिए छह नवंबर की तारीख निर्धारित की गयी है।

 

JTET 2026:समय पर परीक्षा नहीं होने पर हाईकोर्ट ने जतायी थी नाराजगी

इस मामले की पिछली सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने निर्धारित समय पर जेटेट का आयोजन नहीं होने पर नाराजगी जतायी थी। अदालत के आदेश के बावजूद तय समय पर परीक्षा आयोजित नहीं होने के मामले में विभाग के सचिव को शोकॉज नोटिस भी जारी किया गया था।

इसके बाद जैक ने परीक्षा के आयोजन के लिए नई तारीख तय की और अदालत से इसके लिए अनुमति मांगी। अब हाईकोर्ट की अनुमति के बाद एक नवंबर को परीक्षा आयोजित करने का रास्ता साफ हो गया है।

JTET 2026:2016 के बाद पहली बार होगी जेटेट परीक्षा

झारखंड में जेटेट का आयोजन लंबे समय से नहीं हुआ है। वर्ष 2016 के बाद से राज्य में झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित नहीं की गयी है। ऐसे में एक नवंबर को प्रस्तावित परीक्षा शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है।

जेटेट के आयोजन की नई तारीख तय होने के बाद अभ्यर्थियों की नजर अब परीक्षा की आधिकारिक अधिसूचना, आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा से संबंधित अन्य दिशा-निर्देशों पर रहेगी।

Key Highlights

  • झारखंड में JTET परीक्षा अब एक नवंबर को आयोजित होगी।
  • हाईकोर्ट ने जैक के समय बढ़ाने के आग्रह को स्वीकार किया।
  • जस्टिस आनंद सेन की अदालत में मामले की सुनवाई हुई।
  • JTET को लेकर दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई हुई।
  • मामले की अगली सुनवाई छह नवंबर को होगी।

Pitru Paksha 2026: आज से पितृ पक्ष शुरू, जानें श्राद्ध, तर्पण...

पितृ पक्ष में पूर्वजों का स्मरण, तर्पण और श्राद्ध किया जाता है। जानिए श्राद्ध का धार्मिक महत्व, पांच प्रमुख प्रकार और पिंडदान की मान्यता।Pitru...

CGL Paper Leak: CID की जांच गिरिडीह और कोयलांचल तक पहुंची,...

CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक, फर्जीवाड़े और सीट बेचने के मामले में CID की जांच गिरिडीह और कोयलांचल तक पहुंची है। अब तक...

Jamui Case: नाबालिग पीड़िता की फोटो पोस्ट करने पर FIR, CM...

 जमुई छेड़छाड़ मामले की नाबालिग पीड़िता की फोटो सार्वजनिक करने के आरोप में पटना के सचिवालय थाने में FIR दर्ज हुई है। CM सचिवालय...