Jharkhand SIR: 10 अक्टूबर को हर बूथ पर Mega Help Desk Camp, छूटे मतदाताओं को वोटर लिस्ट में जोड़ने की होगी पहल

 झारखंड में SIR के बीच 10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर मेगा हेल्प डेस्क कैंप लगेगा। छूटे मतदाताओं और दस्तावेज के अभाव में अटके मामलों में मदद मिलेगी।


Jharkhand SIR रांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रिया के बीच मतदाता सूची से छूटे लोगों को जोड़ने और दस्तावेज के अभाव में अटके मामलों के समाधान के लिए 10 अक्टूबर को राज्यभर के सभी मतदान केंद्रों पर मेगा हेल्प डेस्क कैंप लगाया जायेगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को कैंप की तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया है।

कैंप में नो-मैपिंग और त्रुटि वाले मामलों के अलावा 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके युवाओं, ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल होने से छूटे प्रवासी मतदाताओं और मतदाता सूची में संशोधन कराने के इच्छुक लोगों को सहायता दी जायेगी।

Jharkhand SIR: हर मतदान केंद्र पर लगेगा मेगा हेल्प डेस्क कैंप

10 अक्टूबर को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान ऐसे मतदाताओं की मदद की जायेगी, जो SIR की प्रक्रिया के दौरान किसी कारण से मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं।

विशेष रूप से नो-मैपिंग और अन्य त्रुटियों से जुड़े मामलों का समाधान करने पर जोर रहेगा। इसके अलावा जिन युवाओं ने 18 वर्ष की उम्र पूरी कर ली है, उन्हें मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए आवश्यक प्रक्रिया और दस्तावेजों की जानकारी दी जायेगी।

ड्राफ्ट मतदाता सूची से छूटे प्रवासी मतदाताओं और मतदाता सूची में नाम, पता या अन्य विवरण में संशोधन कराने के इच्छुक लोगों को भी कैंप में सहायता मिलेगी।


Key Highlights

  • 10 अक्टूबर को झारखंड के सभी मतदान केंद्रों पर मेगा हेल्प डेस्क कैंप लगेगा।
  • SIR में छूटे और दस्तावेज के अभाव में अटके मतदाताओं को सहायता मिलेगी।
  • 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में जोड़ने पर जोर रहेगा।
  • नो-मैपिंग और त्रुटि वाले मामलों के समाधान में मदद की जायेगी।
  • प्रवासी मतदाताओं और संशोधन कराने वाले लोगों को भी कैंप में सहायता मिलेगी।

Jharkhand SIR: नोटिस मिलने के बाद जवाब नहीं देने वालों की भी होगी मदद

निर्वाचन कार्यालय की ओर से कैंप में ऐसे मतदाताओं को भी चिन्हित किया जायेगा, जिन्हें SIR के दौरान नोटिस जारी किया गया है, लेकिन उन्होंने अब तक जवाब या जरूरी दस्तावेज जमा नहीं किये हैं।

10 अक्टूबर को प्रत्येक मतदान केंद्र पर बीएलओ और बीएलए-2 की चौथी बैठक भी होगी। इसके साथ ही चौथी चुनाव पाठशाला का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान मतदाताओं को चुनाव और मतदाता सूची से जुड़ी प्रक्रिया की जानकारी दी जायेगी।

बीएलओ स्तर पर ऐसे मामलों की पहचान की जायेगी, जिनमें दस्तावेज या जवाब के अभाव में मतदाता सूची में नाम जोड़ने अथवा सुधार की प्रक्रिया अटकी हुई है।

Jharkhand SIR: ट्रक ड्राइवर और अन्य वंचित समूहों तक पहुंचेगा निर्वाचन कार्यालय

निर्वाचन कार्यालय ने उन समूहों तक भी पहुंच बनाने की तैयारी की है, जो सामान्य प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से छूट सकते हैं। इसके लिए लक्षित हस्तक्षेप परियोजनाओं के माध्यम से ट्रक ड्राइवर, एफएसडब्ल्यू, आईडीयू समेत अन्य समूहों की पहचान की जायेगी।

संबंधित संस्थाओं और विभागों के सहयोग से इन समूहों में पात्र लोगों को चिन्हित किया जायेगा। इसके बाद पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने की कार्रवाई की जायेगी।

इस पहल का उद्देश्य SIR की प्रक्रिया के दौरान ऐसे पात्र मतदाताओं को भी अवसर देना है, जो किसी कारण से ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं या दस्तावेज संबंधी समस्या के कारण प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाये हैं।

 

Champions of Care: अनंत अंबानी की नई मुहिम, हर साल 20...

 अनंत अंबानी ने वनतारा के तहत Champions of Care मुहिम शुरू की है। 50 से ज्यादा संगठन जुड़ेंगे और हर साल 20 लाख जानवरों...

Bihar Eco Tourism: बिहार में ईको टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार,...

Bihar Eco Tourism, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 10...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने मुख्यमंत्री राहत...