उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले जदयू 1 नवंबर को वाराणसी के रोहनिया में कार्यकर्ता सम्मेलन करेगा। मंत्री श्रवण कुमार ने तैयारियों की समीक्षा कर कार्यकर्ताओं को जरूरी निर्देश दिए।
Varanasi JDU सम्मेलन पटना: उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार की सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी की ओर से 1 नवंबर 2026 को वाराणसी के रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री और जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार गुरुवार को वाराणसी पहुंचे।

वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद मंत्री सीधे पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया।
Varanasi JDU सम्मेलन: 1 नवंबर को रोहनिया में होगा जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन
जदयू की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की बात कही गई है। सम्मेलन के जरिए उत्तर प्रदेश में पार्टी के संगठन को मजबूत करने और स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने की तैयारी है।
मंत्री श्रवण कुमार ने समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क अभियान लगातार जारी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों से अधिक लोगों के सम्मेलन में पहुंचने की संभावना है, वहां स्थानीय लोगों के साथ संपर्क बढ़ाया जाए।
Varanasi JDU सम्मेलन: बिहार के विकास कार्यों को यूपी में बताएंगे जदयू कार्यकर्ता
बैठक के दौरान श्रवण कुमार ने कार्यकर्ताओं से बिहार में पिछले 20 वर्षों के दौरान नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उत्तर प्रदेश के लोगों तक पहुंचाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि बिहार में लागू की गई विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े कार्यों के बारे में लोगों को विस्तार से बताया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग जदयू से जुड़ सकें।
पार्टी की रणनीति के तहत कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को विस्तार देने और स्थानीय स्तर पर जनाधार बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
Varanasi JDU सम्मेलन: बैठक में ये नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में डुमरांव विधायक राहुल कुमार, उत्तर प्रदेश जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष ब्रह्मचारी पटेल सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में रामरथि सिंह, अरविंद पटेल, अवधेश सिंह पटेल, अभिषेक कुमार, सुशील कश्यप, सुशील पटेल, भईया हरिशंकर, संजय प्रधान, सदानंद पटेल, विजय सिंह, मनोज पटेल, बद्री भगत, धनंजय पटेल, सतीश कुमार, राजेश कुमार पटेल, ओमप्रकाश वर्मा, कल्पनाथ वर्मा और सुभाष पाठक समेत अन्य लोग शामिल हुए।
Highlights


















