Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jharkhand Weather Update: चक्रवाती तूफान अकवान से 19 नवंबर से बदलेगा मौसम, 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

झारखंड में 19 नवंबर से चक्रवाती तूफान अकवान का असर दिखेगा। 10 जिलों में भारी बारिश और 40 किमी की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी दी गई है।

Google पर 22Scope चुनें

Cyclone Akvan के प्रभाव से झारखंड में 19 से 21 नवंबर तक मौसम बदलने की संभावना है। 10 जिलों में भारी बारिश, 40 किमी की रफ्तार से हवा और तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट का अनुमान है।


Jharkhand Weather Update रांची: Jharkhand में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवाती तूफान अकवान के प्रभाव से राज्य में 19 नवंबर से बारिश और तेज हवा का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 18 नवंबर से ही रांची समेत कई जिलों में इसका आंशिक असर दिखने लगेगा। बदले Weather के कारण 20 और 21 नवंबर को तूफान का प्रभाव अधिक रहने का अनुमान है। इस दौरान राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी दी गई है। वहीं, हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

Jharkhand Weather Update: 20 और 21 नवंबर को 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 19 नवंबर को झारखंड के दक्षिणी हिस्सों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इससे पहले सुबह कोहरा छाये रहने और बाद में आसमान में आंशिक बादल रहने की संभावना है।

20 और 21 नवंबर को चक्रवाती तूफान का प्रभाव अधिक देखने को मिल सकता है। इस दौरान रांची, लातेहार, गुमला, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

इन जिलों में सुबह कोहरा छाने के साथ बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात की आशंका है। मौसम में बदलाव के कारण सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित हो सकता है।

Weather Update:30 से 40 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा, आंध्र प्रदेश तट से टकरायेगा तूफान

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि चक्रवाती तूफान अकवान के 20 नवंबर को तेज गति से आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की संभावना है। इसके बाद इसकी गति कम हो सकती है। तूफान के वापस लौटने पर ओडिशा के साथ झारखंड के कई इलाके प्रभावित हो सकते हैं।

इस दौरान झारखंड में हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है। कई स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश हो सकती है।

Weather Update:22-23 नवंबर से कमजोर होगा तूफान, 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, 22 और 23 नवंबर तक चक्रवाती तूफान के कमजोर पड़ने की संभावना है। हालांकि, इस दौरान आसमान में बादल छाये रह सकते हैं और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम में बदलाव के कारण अगले दो दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है। इससे झारखंड में ठंड बढ़ेगी। वहीं, लगातार सुबह कोहरा छाये रहने से आम जनजीवन और यातायात पर भी असर पड़ सकता है।

 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
झारखंड में चक्रवाती तूफान अकवान कब तक प्रभाव डालेगा?

चक्रवाती तूफान अकवान का प्रभाव 19 से 21 नवंबर तक रहेगा, जिसमें 20 और 21 नवंबर को सबसे अधिक असर दिखाई देगा। 22 और 23 नवंबर तक यह कमजोर पड़ने की संभावना है।

किन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है?

रांची, लातेहार, गुमला, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

झारखंड में हवा की गति कितनी रहने का अनुमान है?

झारखंड में हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है।

तापमान में कितनी गिरावट आने की संभावना है?

अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है, जिससे झारखंड में ठंड बढ़ेगी।

Commercial Advertisment

Cyber Fraud: APK फाइल से रांची में साइबर ठगी, 160 मामलों...

रांची में APK File के जरिए साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जनवरी से 15 नवंबर तक 160 मामलों में मोबाइल...

Ranchi School Admission 2027-28: रांची के इन 14 निजी स्कूलों में...

Ranchi School Admission 2027-28 के लिए शहर के 14 निजी स्कूलों में आवेदन शुरू हो गए हैं। जानें किस स्कूल में किस कक्षा के...

JPSC-JSSC Reform: 22 नवंबर को हजारीबाग में छात्र महापंचायत, झारखंड के...

 JPSC-JSSC Reform मंच ने परीक्षा सुधार और लंबित नियुक्तियों को लेकर आंदोलन तेज करने का फैसला किया है। 22 नवंबर को हजारीबाग में छात्र...