Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ramgarh Damodar River Drowning: रामगढ़ में छठ की खुशियां मातम में बदलीं, नहाने गए दो किशोरों की नदी में डूबकर गई जान

झारखंड के रामगढ़ में छठ पूजा के दौरान दामोदर नदी में दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई।

Google पर 22Scope चुनें

Ramgarh Damodar River Drowning: झारखंड के रामगढ़ जिले में छठ पूजा के दौरान एक दर्दनाक हादसे में दो किशोरों की दामोदर नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिरका चुनाभट्टा स्थित दामोदर नदी की है। बुधवार को नहाने के लिए नदी पहुंचे दोनों किशोर अचानक गहरे पानी में चले गए। एक किशोर को डूबता देख दूसरे ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी पानी में डूब गया। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। मृतकों की पहचान 13 वर्षीय शिवम कुमार पासवान और 15 वर्षीय छोटू पासवान के रूप में हुई है। दोनों बिहार के औरंगाबाद से छठ पूजा मनाने के लिए अपने जीजा के घर रामगढ़ आए थे। उनके जीजा अरगड्डा स्थित जीएम ऑफिस कॉलोनी में निजी सुरक्षा कर्मी के रूप में काम करते हैं।

घर में पानी नहीं आया तो नदी में नहाने पहुंचे थे दोनों किशोर

जानकारी के अनुसार, दोनों किशोर छठ पूजा के अवसर पर अपने परिजनों के साथ औरंगाबाद से रामगढ़ आए हुए थे। बुधवार को जीएम ऑफिस कॉलोनी स्थित घर में पानी नहीं आया था। इसी वजह से परिवार के लोग नहाने के लिए सिरका चुनाभट्टा स्थित दामोदर नदी पहुंचे थे। मृतक छोटू के पिता संजय पासवान ने बताया कि वह अपने बेटे छोटू और भतीजे शिवम को लेकर छठ मनाने आए थे। परिवार के लोग नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान अचानक छोटू गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

छोटू को बचाने के लिए नदी में उतरा शिवम, दोनों डूबे

छोटू को पानी में डूबता देख शिवम उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा। लेकिन वह भी गहरे पानी की चपेट में आ गया। देखते ही देखते दोनों किशोर नदी में डूब गए। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। बच्चों को बचाने के लिए उनके पिता और अन्य परिजन तत्काल पानी में उतरे। काफी मशक्कत के बाद दोनों को नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद बिना देर किए एंबुलेंस की मदद से उन्हें सदर अस्पताल रामगढ़ ले जाया गया।

Ramgarh Damodar River Drowning 1

सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया

परिजन दोनों किशोरों को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। छठ पूजा की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। पिता संजय पासवान ने बताया कि परिवार की बुधवार को ही वापस औरंगाबाद लौटने की योजना थी। लेकिन घर लौटने से पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। दोनों बच्चों की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिस ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया

घटना की सूचना मिलने के बाद रामगढ़ पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। पुलिस ने दोनों किशोरों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। साथ ही आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

रिपोर्ट: रविकांत

यह भी पढ़ें: Bihar MLC Membership Case: वंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज को बड़ी राहत, सदस्यता छिनने का खतरा टला; जानिए सचिवालय ने क्यों खारिज की याचिका

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Ramgarh Damodar River Drowning की घटना कब और कहां हुई?

घटना बुधवार को रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिरका चुनाभट्टा स्थित दामोदर नदी में हुई। परिवार पानी न आने से नहाने के लिए नदी गए थे।

Ramgarh Damodar River Drowning में क्या हुआ?

एक किशोर गहरे पानी में गया तो दूसरे ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों डूब गए। परिवार और पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की, लेकिन सदर अस्पताल में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

Commercial Advertisment

Bihar MLC Membership Case: वंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज को बड़ी...

Bihar MLC Membership Case, पटना: बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्य वंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज को बड़ी राहत मिली है। दोनों की सदस्यता...

Sitamarhi Mukhiya Viral Video: किस बात पर मुखिया ने DM-SP को...

Sitamarhi Mukhiya Viral Video, सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक मुखिया के दो कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप...

Bihar First Tech Park: बिहार में आईटी क्रांति की तैयारी! पटना...

Bihar First Tech Park, पटना: बिहार की राजधानी पटना को आईटी और तकनीक के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की तैयारी तेज हो गई...