निशा भगत की संदिग्ध मौत मामले में CBI जांच तेज हो गई है। मौत से कुछ घंटे पहले उन्होंने अधिवक्ता शिशिर राज को दो बार फोन कर अजय तिर्की के खिलाफ कानूनी सलाह मांगी थी।
Nisha Bhagat Case रांची: आदिवासी नेत्री Nisha Bhagat की संदिग्ध मौत के मामले में CBI की जांच अब उनकी मौत से ठीक पहले हुई घटनाओं पर केंद्रित हो गयी है। दिल्ली से रांची पहुंची सीबीआइ की विशेष टीम ने रविवार को सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता शिशिर राज का बयान दर्ज किया। जांच में सामने आया है कि मौत से कुछ घंटे पहले निशा भगत ने अधिवक्ता को दो बार फोन किया था। इन फोन कॉल के जरिए वह अजय तिर्की के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और कानूनी कार्रवाई को लेकर सलाह लेना चाहती थीं।
Nisha Bhagat Case:अजय तिर्की के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने पर मांगी थी सलाह
सीबीआइ की जांच में सामने आया है कि निशा भगत ने अपनी मौत से कुछ घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता शिशिर राज से फोन पर संपर्क किया था। पहली बातचीत में उन्होंने अजय तिर्की के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और आगे की कानूनी प्रक्रिया के बारे में जानकारी मांगी थी।
अधिवक्ता ने पूरे मामले को समझने के बाद कानूनी राय देने की बात कही थी। इसके कुछ देर बाद निशा भगत ने दोबारा फोन किया। उस समय अधिवक्ता एयरपोर्ट जा रहे थे। सफर के दौरान शोर और नेटवर्क की समस्या के कारण दोनों के बीच बातचीत नहीं हो सकी।
Nisha Bhagat Case:दोबारा बातचीत नहीं हो सकी, फिर मिली मौत की खबर
दूसरी बार फोन आने पर अधिवक्ता शिशिर राज ने एयरपोर्ट पहुंचने के बाद दोबारा बात करने की बात कही थी। हालांकि, बाद में संपर्क करने की कोशिश के बावजूद निशा भगत से बातचीत नहीं हो सकी। इसी बीच उनकी मौत की खबर मिल गयी।
सीबीआइ को दिए बयान में अधिवक्ता ने निशा भगत की मौत पर आश्चर्य जताया। उन्होंने बताया कि निशा एक निडर और जुझारू महिला थीं। उनके अनुसार, निशा जिस तरह कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही थीं, उससे उनकी मौत की खबर अप्रत्याशित थी।
Nisha Bhagat Case:मौत से पहले के हालात और संभावित दबावों की जांच
सीबीआइ की विशेष टीम इस मामले की जांच कर रही है। टीम का नेतृत्व डीआइजी स्तर के अधिकारी कर रहे हैं। जांच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि मौत से पहले निशा भगत किन परिस्थितियों से गुजर रही थीं और क्या किसी तरह का दबाव उनके ऊपर था।
अजय तिर्की के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी और अधिवक्ता के साथ हुई बातचीत को जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। सीबीआइ इन घटनाओं की कड़ियों को जोड़कर निशा भगत की मौत से जुड़े परिस्थितिजन्य तथ्यों की पड़ताल कर रही है।
▶ 22Scope के YouTube चैनल पर देखें ताज़ा वीडियो खबरें
Highlights


















