Pakur Railway Station Security: प्लेटफार्म पर मवेशियों की एंट्री रोकने के लिए रेलवे का बड़ा कदम, इन जगहों पर लगेगी घेराबंदी

Pakur Railway Station Security: रेलवे स्टेशन परिसर और प्लेटफार्म पर आवारा पशुओं के प्रवेश को रोकने के लिए रेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की पहल शुरू की है। प्लेटफार्म नंबर एक पर पहले आवारा पशुओं के पहुंचने की घटना सामने आने के बाद प्रवेश द्वार पर लोहे की जाली और काउकेचर लगाए गए थे, लेकिन यह व्यवस्था पर्याप्त साबित नहीं हुई। अब स्टेशन के संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां अतिरिक्त घेराबंदी और सुरक्षा अवरोध लगाने की योजना बनाई गई है।

रेल अधिकारियों ने स्टेशन परिसर का किया निरीक्षण

इसी सिलसिले में सोमवार को पूर्व रेलवे के पाकुड़ स्टेशन प्रबंधक लखीराम हेंब्रम, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (कार्य) परितोष रंजन और वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (दूरसंचार) संजय कुमार ओझा ने संयुक्त रूप से स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने आवारा पशुओं के संभावित प्रवेश मार्गों का सर्वेक्षण किया और चिह्नित स्थानों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पशुओं के प्रवेश को पूरी तरह रोकने के लिए जरूरी उपायों पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने माना कि पहले से की गई घेराबंदी को और मजबूत करने की जरूरत है, ताकि स्टेशन परिसर और प्लेटफार्म पर यात्रियों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।

पुरानी आरक्षण प्रणाली केंद्र के सामने लगेगा स्टील फ्रेम

निरीक्षण के दौरान निर्णय लिया गया कि पुरानी आरक्षण प्रणाली केंद्र के सामने स्टील फ्रेम लगाकर अलग तरीके से घेराबंदी की जाएगी। इससे इस स्थान से आवारा पशुओं के प्रवेश की आशंका को कम किया जा सकेगा। वहीं, हनुमान मंदिर के पीछे प्लेटफार्म नंबर एक के हावड़ा छोर से भी आवारा पशुओं के प्रवेश की आशंका जताई गई। इस स्थान पर भी विशेष सुरक्षा व्यवस्था विकसित करने की योजना बनाई गई है। प्रस्तावित कार्य पूरा होने के बाद स्टेशन के इन संवेदनशील हिस्सों से पशुओं के प्रवेश पर रोक लगाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता

स्टेशन प्रबंधक लखीराम हेंब्रम ने कहा कि रेल यात्रियों की सुरक्षा रेलवे प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्टेशन परिसर और प्लेटफार्म पर आवारा पशुओं का प्रवेश दुर्घटना का कारण बन सकता है। इससे विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को परेशानी के साथ खतरा भी हो सकता है। उन्होंने बताया कि यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सभी संभावित प्रवेश मार्गों को चिह्नित किया जा रहा है। पहले से की गई घेराबंदी को मजबूत करने के साथ अतिरिक्त स्टील फ्रेम और सुरक्षा अवरोध लगाए जाएंगे, ताकि आवारा पशुओं का प्रवेश रोका जा सके।

Pakur Railway Station Security 1

यात्री संगठन ने पहल का किया स्वागत

निरीक्षण के दौरान ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन, हावड़ा मंडल के अध्यक्ष हिसाबी राय भी मौजूद रहे। उन्होंने रेल प्रशासन की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि स्टेशन परिसर में आवारा पशुओं का प्रवेश रोकना यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से बेहद जरूरी है। उन्होंने रेल प्रशासन से प्रस्तावित सुरक्षा व्यवस्था को जल्द से जल्द लागू करने की अपेक्षा जताई। रेल प्रशासन की इस पहल से पाकुड़ स्टेशन पर आवारा पशुओं के प्रवेश पर प्रभावी रोक लगाने और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की उम्मीद है।

संवाददाता: सरोज झा

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Pakur Congress Monthly Meeting: संगठन की मजबूती से लेकर मतदाता अधिकार...

Pakur Congress Monthly Meeting: जिला कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष कुमार सरकार के नेतृत्व में आयोजित...

Jharkhand High Court: संताल समाज में बेटियों को पैतृक संपत्ति से...

 झारखंड हाईकोर्ट ने संताल समाज में बेटियों के पैतृक संपत्ति अधिकार पर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि परंपरा के नाम पर...

Dumka Coal Block Protest: दुमका में कोल ब्लॉक के विरोध में...

 दुमका के शिकारीपाड़ा में प्रस्तावित कोल ब्लॉक के सर्वे के विरोध में हिंसा भड़क उठी। ग्रामीणों ने कंपनी के GM को बंधक बनाकर पीटा,...