डीजीपी के जवाब से नाराज हाईकोर्ट ने किया तलब

Ranchi-डीजीपी के जवाब से नाराज हाईकोर्ट ने किया तलब- झारखंड हाई कोर्ट ने सरकार की ओर से एक ही जवाब बार-बार दाखिल किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है.

चीफ जस्टिस डा रवि रंजन व जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत ने मौखिक रूप से कहा कि राज्य सरकार झारखंड हाई कोर्ट के आदेश की अवहेलना और उसे गुमराह करने की कोशिश कर रही है. इसके बाद अदालत ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को सशरीर हाजिर होने का आदेश दे दिया. 12 मई को डीजीपी को अदालत में उपस्थित होकर इस संबंध में जानकारी देनी है.

आउट आफ टर्न प्रमोशन का है मामला

बता दें कि प्रार्थी अरुण कुमार ने झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर आउट आफ टर्न प्रमोशन की मांग की थी. प्रार्थी का कहना था कि उसके द्वारा डीजीपी के कार्यालय में आउट आफ टर्न प्रमोशन के लिए आवेदन दिया गया था. लेकिन उनके आवेदन को खारिज कर दिया गया. लेकिन एसपी की अनुशंसा पर 11 अन्य को प्रोन्नति दे दी गई. जबकि उन्हें कोई साइटेशन या मेडल नहीं मिला था. प्रार्थी ने इसी आधार पर अपने लिए भी आउट आफ टर्न प्रमोशन की मांग की थी.लेकिन सरकार ने उनके आवेदन पर कोई विचार नहीं किया. पिछले कई सुनवाई के दौरान अदालत ने सरकार को समय देते हुए जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था.कुछ दिनों पहले सरकार की ओर से पूर्व में दिए गए जवाब को ही दाखिल कर दिया गया. इसी पर अदालत ने कड़ी नाराजगी जताते हुए डीजीपी को तलब किया

6 इंच छोटा करने की धमकी

अपना घर तो सुधारें डीजीपी, डीजीपी को झारखंड हाईकोर्ट की फटकार

Champions of Care: अनंत अंबानी की नई मुहिम, हर साल 20...

 अनंत अंबानी ने वनतारा के तहत Champions of Care मुहिम शुरू की है। 50 से ज्यादा संगठन जुड़ेंगे और हर साल 20 लाख जानवरों...

Bihar Eco Tourism: बिहार में ईको टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार,...

Bihar Eco Tourism, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 10...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने मुख्यमंत्री राहत...