Advertisment

जेल जाते ही बढ़ा पूजा सिंघल का बीपी

Ranchi– ईडी से पूछताछ के दौरान खनन सचिव पूजा सिंघल की तबीयत बिगड़ने की खबर का रही है. सिर में चक्कर

और अन्य शिकायतों को देखते हुए डॉक्टर आर.के. जायसवाल ने उनके स्वास्थ्य की जांच की है.

मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए डॉक्टर आरके जायसवाल ने बताया है कि बीपी फिलहाल अनस्टेबल है.

उसमें काफी उतार चढ़ाव देखा जा रहा है.

चिकित्सकों ने दी रिलैक्स रहने की सलाह

चिकित्सकों की टीम ने उन्हे रिलैक्स रहने की सलाह दी है. बता दें कि कल ही

प्रवर्तन निदेशालय (Directorate General of Economic Enforcement)की टीम ने आय से अधिक मामले

में खनन और भूविज्ञान विभाग की सचिव और झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड (JSMDC) की

प्रबंध निदेशक पूजा सिंघल (Pooja Singhal IAS) को गिरफ्तार किया था. इसके पहले इनके करीबन 20 ठिकानों

पर ईडी की छापेमारी की गयी थी. इस छापेमारी में ईडी की टीम ने पूजा सिंघल के सीए रहे सुमन कुमार सिंह के आवास से करीबन

20 करोड़ रुपये की बरामदगी की थी.


उसके बाद ही ईडी की टीम सीए सुमन कुमार सिंह और पति अभिषेक झा से पूछताछ कर रही थी,

इसके बाद पूजा सिंघल से पूछताछ की शुरुआत हुई, दो दिनों की पूछताछ के बाद आखिरकार ईडी की टीम

ने कल पूजा सिंघल को भी गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उन्हे होटवार जेल भेजा गया था

, आज सुबह पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय लाया गया.

बताया जा रहा है कि कल अपनी गिरफ्तारी के बाद होटवार जेल ले जाते ही खनन सचिव पूजा सिंघल की तबीयत बिगड़ने लगी.

उनका बीपी बढ़ने लगा. चिकित्सकों का कहना है कि उचित समय पर खान पान नहीं होने के

कारण उनकी तबीयत बिगड़ रही है.

Chatra Restaurant Raid: चतरा के चांदनी रेस्टोरेंट में पुलिस की छापेमारी,...

Chatra Restaurant Raid: शहर के न्यू परिसदन भवन के समीप स्थित चांदनी रेस्टोरेंट में अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी की।...

Bhagalpur Teacher Jhalmudi Stall: 16 हजार की कमाई में घर चलाना...

Bhagalpur Teacher Jhalmudi Stall: सरकारी शिक्षक की नौकरी को आमतौर पर सुरक्षित और सम्मानजनक माना जाता है, लेकिन भागलपुर के सन्हौला प्रखंड से सामने...

Bihar Student Credit Card Yojana : लोन कम होने की अफवाहों...

Bihar Student Credit Card Yojana : जानिए पूरी सच्चाई अगर आप बिहार के छात्र हैं और आगे की पढ़ाई के लिए बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड...