Advertisement
Advertisement
Advertisement

काफिला बढ़ता गया और बुजुर्ग छटपटा रहा

जदयू नेता सह सांसद पति अजय सिंह की गाड़ी से बुजुर्ग को लगा धक्का, टूटी पैर की उंगली

सीवान : काफिला बढ़ता गया और बुजुर्ग छटपटा रहा- जिले के सांसद कविता सिंह के

पति अजय सिंह के काफिले की एक गाड़ी से बुजर्ग को धक्का लग गया.

जिसमें बुजुर्ग के पैर की तीन उंगली टूट गई.

घायल व्यक्ति हसनपुरा एमएच नगर थाना क्षेत्र के टरवा गांव निवासी सुनरिका राम है.

घायल व्यक्ति ने बताया कि वह अपने गांव टरवा परसा में था,

तभी टरवा गांव में एक सादी समारोह में शामिल होने के बाद

सांसद पति अजय सिंह का काफिला निकला जिसमे चार गाड़ियां शामिल थी.

घायल बुजुर्ग का नहीं लिया सूध

बताया जाता है कि तीन गाड़ी पार हो गई, लेकिन चौथी गाड़ी बुजुर्ग की पैर पर चढ़ गई. जिसके बाद वह घायल होकर वहीं गिर गये. लेकिन अजय सिंह का काफिला नहीं रूका. घायल व्यक्ति का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य हसनपुरा में कराया गया. जहां डॉक्टर से बेहतर इलाज के लिए सीवान रेफर कर दिया है. लेकिन सांसद या सांसद पती घायल व्यक्ति की सूध लेने नहीं पहुंचे.

बताते चलें कि ये वही अजय सिंह हैं, जो आज कल हनुमान चालीसा हिदुस्तान में और अज़ान पाकिस्तान में होगा बयान देखर मीडिया में छाए हुए हैं. अब देखना होगा कि इस बुजुर्ग घायल व्यक्ति की मदद कौन करता है.

रिपोर्ट: विजय

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

गिरिडीह की ऐतिहासिक गौशाला में केंद्रीय मंत्री का आगमन, गौसेवा के...

गिरिडीह: गिरिडीह की उपनगरी पचंबा स्थित ऐतिहासिक श्री गोपाल गौशाला में आयोजित 129वें गोपाष्टमी मेले की रौनक लगातार बढ़ रही है। मेले के चौथे...

झारखंड की सबसे बड़ी रियल एस्टेट डील! 375 करोड़ में बिका...

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र न्यूक्लियस मॉल का सौदा 375 करोड़ रुपये में पूरा हो गया है। सर्कुलर रोड स्थित...

दरभंगा में पासपोर्ट सेवा केंद्र का बदला पता, 23 नवंबर से...

दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले में पासपोर्ट बनवाने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। विदेश मंत्रालय के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना ने दरभंगा...