धनबाद : एक अवकाश प्राप्त आईपीएस अधिकारी के भतीजे की बेटी की शादी में शामिल होने आए 65 वर्षीय बुजुर्ग के लापता होने की शिकायत गोविंदपुर थाने में दर्ज कराई गई है. शिकायत दर्ज होते ही लापता बुजुर्ग को ढूंढने के लिए गोविंदपुर समेत पूरे जिले की पुलिस रेस हो गई है.
शिकायत दर्ज कराने वाले दूल्हे के पिता बैजनाथ प्रसाद सिंह ने बताया कि बेगूसराय से बरात लेकर गोविंदपुर स्थित गुलमोहर रिसोर्ट आए थे, जहां उनके बेटे की शादी अवकाश प्राप्त आईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह के भतीजे कुश सिंह की बेटी के साथ बीती रात संपन्न हुई. सोमवार की सुबह विदाई के वक्त 65 वर्षीय रामसेवक सिंह उर्फ धोलो काका नामक बुजुर्ग बरात से गायब पाए गए और उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट गोविंदपुर थाने में दर्ज कराई गयी. इस घटना के बाद पुलिस रेस हो गयी है. सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है. परिजनों को पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही पुलिस बुजुर्ग को बरामद कर लेगी.
रिपोर्ट : राजकुमार जयसवाल

















