शराब की छापेमारी करने गयी पुलिस पर बुजुर्ग महिला को धक्का मारने का आरोप,महिला की मौत

पुलिस पर महिला को धक्का मारने का आरोप

Muzaffarpur– सदर थाना क्षेत्र की पुलिस पर शराब की छापेमारी करने के दौरान एक बुजुर्ग महिला को धक्का मारने आरोप लगा है, ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की धक्केबाजी के कारण बुजुर्ग महिला गिर कर गंभीर रुप से घायल हो गयी, बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गोबरसही चौक पर महिला  का शव रख कर जमकर हंगामा किया. इसके कारण करीबन चार घंटों तक सड़क जाम रहा. गाड़ियों का लम्बा जाम लग गया. इसक कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

मामले  की जानकारी मिलते ही सदर थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. बाद में शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए SKMCH भेजा गया. मृतका की पहचान पकड़ी इस्माइल निवासी चिंता देवी के रुप में हुई है. महिला ताड़ी बेचने का काम करती थी.

थाना प्रभारी ने दिया जांच का आश्वासन 

थाना प्रभारी ने कहा है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद उसके अनुरुप ही आगे की कार्रवाई की जाएगी, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

रिपोर्ट- विशाल 

 

इसे भी पढ़ सकते हैं

भोजपुर में Waste to Art से महिलाओं को रोजगार और पर्यावरण...

भोजपुर में वेस्ट टू आर्ट पहल से कबाड़ को खूबसूरत कलाकृतियों में बदला जा रहा है। महिलाओं को रोजगार और पर्यावरण संरक्षण का लाभ...

बिहार में Dairy Business का विस्तार, दूध से आगे फल-सब्जी और...

एनडीडीबी अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह ने बिहार के दुग्ध संघों को मूल्य संवर्धित उत्पादों के साथ फल, सब्जी और खाद्य तेल कारोबार में विस्तार...

JPSC-JSSC छात्रों पर FIR का मुद्दा गरमाया, 8 सितंबर से BJP...

रांची: झारखंड में JPSC-JSSC प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े छात्र आंदोलन और अभ्यर्थियों पर दर्ज एफआईआर का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। छात्रों...