हजारीबाग: घर में घुसा अनियंत्रित ट्रक, दो घायल

हजारीबाग : हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में ग्राम हुटपा में रात 2ः00 बजे एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित नगीना सिंह के घर में घुस गया. जिस समय ये घटना घटी उस समय सब घर वाले सो रहे थे. ट्रक के घर में घुसने से सो रहे नगीना सिंह की पत्नी और उनके नाती गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग भेजा गया है, जहां स्थिति सामान्य बताई जा रही है.

नगीना सिंह के पुत्र विकास सिंह ने बताया कि घर में खड़ा एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल बर्बाद हो गया है, तथा घर टूट जाने से आर्थिक नुकसान भी हुआ है.घर में मौजूद सामान भी बर्बाद हो गया. बताया जा रहा है कि ट्रक ने पहले सड़क किनारे स्थित एक 11000 वोल्ट के पॉल को उड़ाया, फिर घर में घुस गया. वहीं बिजली के तार अभी भी पेड़ के सहारे लटका हुआ है, जिससे बड़ी घटना होने की संभावना बनी हुई है.

रिपोर्ट : सुरेंद्र कुमार सिंह

जिला परिषद कार्यालय पर चला प्रशासन का बुलडोजर, जिप अध्यक्ष ने लगाया ये आरोप

Jairam Mahto Viral Audio: जयराम महतो के कथित ऑडियो पर पुलिस...

Jairam Mahto Viral Audio: डुमरी विधायक जयराम महतो के थाना प्रभारी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने वाले ऑडियो के वायरल होने...

Bihar PMFME Best State Award: PMFME में बिहार का शानदार प्रदर्शन,...

Bihar PMFME Best State Award: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या में स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए बिहार...

National PR Conference 2026: नई दिल्ली में बिहार की भागीदारी, सूचना...

National PR Conference 2026: राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सूचना एवं जनसंपर्क सचिवों का राष्ट्रीय सम्मेलन मंगलवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित...