बेगूसरायः चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र का खंजापुर करोड़ गांव में एक 30 वर्षीय युवती का शव घर के शौचालय की टंकी से बरामद किये जाने की खबर मिली है। बताया जाता है कि मुन्ना शर्मा की 30 वर्षीय पत्नी ज्योति कुमारी कल शाम से ही लापता थी। जब मायके वालों को मृतिका के गायब होने की खबर मिली तो परिजनों ने करोड़ गांव पहुंचकर छानबीन शुरु किया। ससुरालवालों ने मृतिका के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दिया और धीरे-धीरे सभी लोग फरार हो गए। आखिरकार परिजनों ने घर के शौचालय की टंकी को खोला तो ज्योति की लाश मिली। हत्या की सूचना दिए जाने के बावजूद पुलिस द्वारा घटनास्थल पर नहीं पहुंचने से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने शौचालय की टंकी से शव को निकाल कर सड़क को जाम कर दिया। फिलहाल चेरियाबरियारपुर,थाना पुलिस मौके पर आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।
रिपोर्टः-सुमित


















