सरायकेला: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में सीवरेज-ड्रेनेज और जलापूर्ति योजना के कारण सड़कों पर बन रहे गड्डों की शिकायत के बाद उपायुक्त अरवा राजकमल ने सम्पूर्ण निगम क्षेत्र का भ्रमण किया। बता दें कि पिछले दिनों सरायकेला के विधायक और झारखंड सरकार के मंत्री चंपई सोरेन ने आदित्यपुर के प्रमुख सड़कों को गड्ढों में तब्दील किए जाने के मुद्दे को लेकर संबंधित एजेंसी और जिला प्रशासन के साथ बैठक आयोजित कर युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में उपायुक्त अरवा राजकमल ने बुधवार को निगम क्षेत्र में गम्हरिया और आदित्यपुर के प्रमुख सड़कों का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने सड़कों को दुरुस्त करने के कार्य पर संतोष प्रकट किया। उपायुक्त ने बताया कि सभी एजेंसियों को काम को पूरा करने का निर्देश दिया गया है, आगे भी औचक निरीक्षण किया जायेगा।

Advertisment
उपायुक्त ने जाना निगम क्षेत्र में सड़कों का हाल, किया निगम क्षेत्र का भ्रमण
Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...
Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...
JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...
JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...
Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...
Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...

















