जमशेदपुर: झारखंड क्रिकेट एकेडमी (जेसीए) के तत्वाधान में दस दिवसीय समर कैंप का आयोजन आज से शुरू हुआ। समर कैंप में 70 बच्चों ने हिस्सा लिया। जेसीएस के एडमिनिस्ट्रेटर देबाब्रता मुखर्जी उर्फ नाथू सर ने बताया समर कैंप 30 मई तक चलेगा। हर दिन सुबह विभिन्न खेल के साथ बच्चों का मनोरंजन किया जाएगा साथ ही उन्हें आकर्षित उपहार तथा रिफ्रेशमेंट दिया जाएगा। शाम को फ्लडलाइट में क्रिकेट मैच का आयोजन भी किया गया है, जो ड्यूस बाल की सफेद गेंद से खेला जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि समर कैंप के आखिरी दिन प्राइज नाइट और बच्चों के लिए रात्रि का भोजन का प्रबंध किया गया है। उन्होंने बताया कि विगत दो सालों से कोरोना के कारण सभी आयोजन लगभग ठप्प हो गए थे, और अब इसका आयोजन हो रहा है जिससे बच्चें भी काफी उत्साहित है। समर कैंप के आयोजन में मुख्य कोच के. सी भारती ,राजा सर ,देबाब्राता मुखर्जी, नीतीश सोना ,राज द्विवेदी और टूर्नामेंट कमेटी के सारे सदस्य शामिल थे।
Jharkhand Cricket Academy : दस दिवसीय समर कैंप शुरू
India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...
India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...
Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...
Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...
Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...
Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...

















