दुमका : रेलवे ट्रैक पर मिला तीन नाबालिगों का शव

दुमका : दुमका के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के बरमसिया शहर जोड़ी के पास दुमका रामपुरहाट रेलखंड पर शनिवार सुबह तीन नाबालिगों का शव बरामद हुआ है. आशंका जताई जा रही है कि तीनों की मौत ट्रेन से कटकर हुई है. तीनों शव की पहचान हो गई है. मृतक शहर जोड़ी गांव के अजय हेमरोम उम्र लगभग 16 वर्ष तथा साइमन मरांडी उम्र लगभग 14 वर्ष है. जबकि नाबालिग मृतका अलविना मुर्मू उम्र लगभग 13 वर्ष दुर्गापुर गांव की रहने वाली है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक युवक का सिर धड़ से अलग हो गया था, जबकि दो की मृत्यु गंभीर रूप से जख्मी होने से हुई है. घटना की सूचना शिकारीपाड़ा थाने को मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका फूलों झानो मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया. घटना के कारणों का पता नहीं चला है. परिजनों ने भी ट्रेन से कटकर मौत होने की आशंका जताई है. हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट: सद्दाम हुसैन

Shravan Kumar Nalanda News: स्नातक चुनाव से पहले बिहारशरीफ में NDA...

Shravan Kumar Nalanda News, बिहारशरीफ: स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर गुरुवार, 1 अक्टूबर को नालंदा विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)...

Bihar Road Projects: बिहार में एक्सप्रेस-वे और हाईवे निर्माण में आएगी...

Bihar Road Projects, पटना: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए राज्य सरकार और केंद्रीय सड़क...

JEEViKA 20 Years Bihar: बिहार की ग्रामीण महिलाओं ने कैसे बदली...

JEEViKA 20 Years Bihar, पटना: बिहार की ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें सामाजिक बदलाव की मुख्यधारा से जोड़ने वाली...