BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बने बलबीर सिंह बबलू

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात ने रांची कार्यालय में बलबीर सिंह बबलू को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में मनोनीत किया है। शनिवार को उनके मनोनयन पर रेलवे विभाग के पैसेंजर सर्विस कमेटी के मेंबर सरदार गुरविंदर सिंह सेठी ने हर्ष जताते हुए उन्हें भाजपा का अंगवस्त्र भेंटकर और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं व्यक्त की। इधर, बलबीर सिंह बबलू को अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किये जाने पर लौहनगरी जमशेदपुर में कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें फोन पर और सोशल मीडिया के जरिये शुभकामनाएं और बधाई दी।

इस दौरान उनके साथ, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जमशेदपुर जिला प्रवक्ता सुरेदर सिंह शिंदे, भाजपा गोलमुरी मंडल के मंत्री अशोक घोष ,भारतीय जनता युवा मोर्चा के गोलमुरी मंडल अध्यक्ष नवजोत सिंह सोहल मौजूद थे।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img