मुखिया प्रत्याशियों के जीत का हुआ फैसला, कोडरमा में मतगणना जारी

कोडरमा : मुखिया प्रत्याशियों के जीत का हुआ फैसला- कोडरमा के

पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतगणना का कार्य जारी है.

कोडरमा के डोमचांच, मरकच्चो और सतगावां प्रखंड में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के

मतों की गिनती का काम अलग-अलग मतगणना हॉल में सम्पन्न कराया जा रहा है.

मतगणना का रिजल्ट भी आने लगा है.

वहीं मतगणना केंद्र के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ भी जुटने लगी है.

इन प्रत्याशियों की हुई जीत

जीते हुए प्रत्याशियों के समर्थकों में गजब का उत्साह देखा जा रहा हैं.

जीते हुए उम्मीदवार के समर्थक अपने प्रत्याशी को फूलों की माला पहनाकर उसके जीत की बधाई देते नजर आ रहें हैं. कोडरमा के सतगावां प्रखंड स्थित मीरगंज पंचायत से मंटू चौधरी, डोमचांच प्रखंड के जानपुर पंचायत से मंसूर अली, पारहो पंचायत से दिनेश यादव, ढाब पंचायत से बैजू तुरी, बंगाखलर से शिवशंकर राय, जानपुर से अख्तर अंसारी और मरकच्चो के देवीपुर पंचायत से बेदु साव मुखिया निर्वाचित हुए हैं.

koderma mukhiya1 22Scope News

नवनिर्वाचितों ने मतदाताओं का जताया आभार

जीते हुए प्रत्याशियों ने पंचायत के विकास की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते गांव के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा. वहीं मतगणना की प्रक्रिया पर जानकारी देते हुए उपायुक्त अदित्य रंजन ने कहा कि पारदर्शी तरीके से मतगणना के कार्य को निबटाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि ज्यादा से ज्यादा पंचायतों की गिनती आज पूरी कर ली जाएगी और बांकी बचे मतों की गिनती कल दूसरे दिन भी जारी रहेगा.

पलामू में वोटों की गिनती जारी

झारखंड पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 19 मई को पड़े वोटों की गिनती पलामू में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है. मेदिनीनगर के बैरिया और छतरपुर अनुमंडल मुख्यालय में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं. यहां पर स्थित वज्रगृह में मतपेटियों का भंडारण किया गया था. रविवार सुबह 8:00 बजे प्रत्याशियों की उपस्थिति में वज्रगृह का सील तोड़ा गया. इसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हो गई है. 10:00 बजे के बाद परिणाम आने लगेंगे. 70 पंचायतों के वोटों की गिनती हो रही है. गिनती पूरी होने में 2 से 3 दिन का समय लग सकता है.

रिपोर्ट: कुमार अमित

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...