बंद कमरे में राज्यपाल फागू चौहान से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मुलाकात के बाद चढ़ा बिहार का सियासी पारा

Patnaराज्यपाल फागू चौहान से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मुलाकात- राज्य में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच राज्यपाल फागू चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बंद कमरे में घंटों बात की है. इस खबर को सामने आते ही बिहार के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गयी है. कयासों का बाजार गर्म हो चुका है. इस मुलाकात के सियासी मायने तलाशे जाने लगे है. 

बताया जा रहा है कि फागू चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बिहार में पल पल बदलते राजनीतिक समीकरणों से अवगत करवाया है. लेकिन इस बीच एक खबर यह भी है कि राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से पहले ही मुलाकात के लिए समय की मांग की थी.  

यहां बता दें कि बिहार में एनडीए गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा, हाल के दिनों  में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का तेजस्वी यादव से नजदीकियों को एनडीए गठबंधन के लिए खतरा माना जा रहा है. बिहार में जातीय जनगणना भी एक बड़ा मुद्दा है, जातीय जनगणना के मुद्दे पर राजद,जदयू और  हम का स्टैंड एक जैसा है. खबर यह भी है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से राजद के साथ मिलकर बिहार में सरकार बना सकते हैं. इस बीच राज्यपाल फागू चौहान का प्रधानमंत्री से बंद कमरे में मुलाकात सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है.

रिपोर्ट-शक्ति

Badkagaon Karma Puja: बड़कागांव में अनोखी परंपरा से शुरू होता है...

Badkagaon Karma Puja: झारखंड के बड़कागांव प्रखंड में करमा पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों और लोक आस्थाओं के साथ मनाया जाता है। यहां करमा पूजा की...

Muzaffarpur Darbhanga Fourlane Accident: मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर फ्लाईओवर का सेटरिंग गिरा,...

Muzaffarpur Darbhanga Fourlane Accident: बिहार के मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का सेटरिंग अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। हादसा रविवार रात करीब 10 बजे...

Dhanbad Bhuli More Firing News: धनबाद के भूली मोड़ पर दिनदहाड़े...

Dhanbad Bhuli More Firing News: शहर के भूली मोड़ इलाके में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक...