बंद कमरे में राज्यपाल फागू चौहान से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मुलाकात के बाद चढ़ा बिहार का सियासी पारा

Patna– राज्यपाल फागू चौहान से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मुलाकात- राज्य में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच राज्यपाल फागू चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बंद कमरे में घंटों बात की है. इस खबर को सामने आते ही बिहार के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गयी है. कयासों का बाजार गर्म हो चुका है. इस मुलाकात के सियासी मायने तलाशे जाने लगे है. 

बताया जा रहा है कि फागू चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बिहार में पल पल बदलते राजनीतिक समीकरणों से अवगत करवाया है. लेकिन इस बीच एक खबर यह भी है कि राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से पहले ही मुलाकात के लिए समय की मांग की थी.  

यहां बता दें कि बिहार में एनडीए गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा, हाल के दिनों  में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का तेजस्वी यादव से नजदीकियों को एनडीए गठबंधन के लिए खतरा माना जा रहा है. बिहार में जातीय जनगणना भी एक बड़ा मुद्दा है, जातीय जनगणना के मुद्दे पर राजद,जदयू और  हम का स्टैंड एक जैसा है. खबर यह भी है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से राजद के साथ मिलकर बिहार में सरकार बना सकते हैं. इस बीच राज्यपाल फागू चौहान का प्रधानमंत्री से बंद कमरे में मुलाकात सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है.

रिपोर्ट-शक्ति

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 26 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 26 नवंबर 2026 (गुरुवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Bihar Food Processing Industry: बिहार में रोजगार के कितने नए अवसर...

Bihar Food Processing Industry, पटना: बिहार में औद्योगिक निवेश की तस्वीर बदल रही है। राज्य में खाद्य प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग) उद्योग निवेशकों की पहली...

Bihar Aadhaar Biometric Update 2027: सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों...

Bihar Aadhaar Biometric Update 2027, पटना: बिहार के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले जिन विद्यार्थियों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) अब तक...