राष्ट्रीय खेल घोटाले मामला: विपिन कुमार के आवास से कई कागजात ले गई सीबीआई की टीम

बोकारो : राष्ट्रीय खेल घोटाले मामले में सीबीआई की टीम बोकारो के सेक्टर 8 सी

स्थित झारखंड कबड्डी एसोसिएशन के सचिव विपिन कुमार के आवास 2201 पहुंची,

जहां छापेमारी में कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं.

सूत्रों के मुताबिक उनके घर से सीबीआई की टीम ने कई एलआईसी,

आवास के एग्रीमेंट पेपर, कुछ बैंकों के कागजात जब्त किया है.

bipin cbi bokaro 22Scope News

बतादें की झारखंड कबड्डी एसोसिएशन के सचिव

सह बोकारो ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह हैं.

आज सुबह 8 बजे ही धनबाद सीबीआई की 4 सदस्यीय टीम ने छापा मार कर उनके घरों का स्कैन किया. खबर तो यह भी है कि पटना तथा पटना जिले में उनके गांव पर भी छापेमारी चल रही है. मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई की टीम घर के लोगों से भी पूछताछ की है. और कागजों को भी खंगालने का काम किया. लगभग 4 घण्टे तक चली छापेमारी में सीबीआई ने कई अहम दस्तावेजों को जब्त कर साथ ले गयी है.

राष्ट्रीय खेल घोटाले से जुड़े मामले में सीबीआई की टीम रेस हो गई है. गुरुवार को सीबीआई की टीम बोकारो पहुंची, जहां झारखंड कबड्डी एसोसिएशन के सचिव सह बोकारो ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह के घर पर छापेमारी की.मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई की टीम घर के लोगों से पूछताछ कर रही है और कागजों को भी खंगालने की सूचना है.

बंधु तिर्की के आवास पर सीबीआई का छापा

बता दें कि इससे पहले सीबीआई की टीम ने आज सुबह झारखंड के पूर्व खेल मंत्री बंधु तिर्की के बनहोरा स्थित आवास पर छापेमारी की. यह छापेमारी सुबह से ही हो रही है. बताया जाता है कि राष्ट्रीय खेल घोटाले से जुड़े मामले को लेकर सीबीआई ने छापेमारी की. वहीं सीबीआई की दो टीम बंधु तिर्की के मोरहाबादी स्थित आवास पर पहुंची जहां छापेमारी कर रही है.

रिपोर्ट: चुमन कुमार

Champions of Care: अनंत अंबानी की नई मुहिम, हर साल 20...

 अनंत अंबानी ने वनतारा के तहत Champions of Care मुहिम शुरू की है। 50 से ज्यादा संगठन जुड़ेंगे और हर साल 20 लाख जानवरों...

Bihar Eco Tourism: बिहार में ईको टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार,...

Bihar Eco Tourism, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 10...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने मुख्यमंत्री राहत...