दामोदर नदी में डूबने से महिला की मौत

झरिया : सुदामडीह थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक महिला दामोदर नदी में डूब गई। घटना की जानकारी लोगो ने सुदामडीह थाना को दी। घटना की जानकारी मिलते ही सुदामडीह पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुँची और महिला की तलाश में जुट गई, कुछ घंटे बाद महिला का शव चासनाला क्षेत्र में दामोदर नदी स्थित पेनटूल के समीप मिली। महिला की पहचान 70 वर्षिय सुखिया बानो के रूप में की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्यवाई में जुट गई है।

घटना के सम्बंध में सुदामडीह थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक ने बताया कि गुरुवार की सुबह सुदामडीह स्थित सूर्य मंदिर के पास दामोदर नदी में एक महिला के डूबने की खबर मिली। सूचना मिलते ही सुदामडीह पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुँची छानबीन में जुट गई। महिला का शव चासनाला स्थित पेंनटुल के समीप दामोदर नदी में मिला।

थाना प्रभारी आदित्य कुमार ने कहा कि मृतक महिला सुदामडीह स्थित रिवर साइड के रहने वाले अपने दामाद शहनवाज के घर पर रहती थी, उन्होंने यह भी कहा कि घटना कैसे घटी इसकी जांच पड़ताल की जा रही है , वही मृतका के दामाद की माने तो वह अपने सास को वर्षो से अपने घर पर रखकर उनका इलाज करवा रहे थे । गुरुवार की सुबह सास मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी और मैं डियूटी पर था। मोबाइल द्वारा सूचना मिली कि सास नदी में डूब गई जिससे उनकी मौत हो गई ,उन्होंने कहा कि सास की नदी में डूब कर मौत कैसे हुई इसकी जानकारी हमें नही है। फिलहाल पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है।

रिपोर्ट : अनिल मुंडा

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...