ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में हेमंत सोरेन 14 जून तक रख सकेंगे अपना पक्ष

Ranchi– ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तात्कालिक राहत मिली है. भारत निर्वाचन आयोग ने सीएम हेमंत सोरेन और भारतीय जनता पार्टी को 14 जून तक अपना  पक्ष रखने का आदेश दिया है. जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा 31 मई को उपस्थित होने में असमर्थता जताई गयी थी, उनके द्वारा समय की मांग की गयी थी. हेमंत सोरेन के अनुरोध के बाद चुनाव आयोग ने समय सीमा को बढ़ाते हुए 14 जून तक जवाब देने को कहा है.

बसंत सोरोन को 30 मई को रखना होगा अपना पक्ष

जबकि हेमंत सोरेने के भाई और दुमका से जेएमएम विधायक बंसत सोरेन का अपना पक्ष 30 मई को ही रखना होगा. उनकी समय सीमा नहीं बढ़ाई गयी है. बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर मुख्यमंत्री रहते हुए खनन पट्टा लेने का आरोप है, इस मामले को लेकर राज्य की विपक्षी पार्टी भाजपा ने चुनाव आयोग में अपनी शिकायत दर्ज की है. इसके बाद चुनाव आयोग की ओर से हेमंत सोरेन से जवाब मांग गया था. इसके साथ ही बंसत सोरेन पर भी ऑफिस ऑफ प्रॉफिट का आरोप लगा है. उन पर विधायक रहते कई खनन कंपनियों से जुड़े रहने का आरोप है. दोनों को इस मामले में अपना अपना पक्ष रखना है. उसके बाद चुनाव आयोग अपना निर्णय लेगा.  

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...