Advertisment

बाप बीपीएल बेटा करोड़पति, छापेमारी में हुआ खुलासा

जामताड़ा : साइबर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोनबाद गांव में छापेमारी कर आनंद रक्षित नामक साइबर अपराधी के घर से चावल के बोरे में छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपय नगद सहित लाखों रुपए का जमीन का कागजात, कार, बाइक और स्कूटी तथा ऐशो आराम में उपयोग होने वाले अन्य टीवी को जब्त किया गया। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई। छापेमारी में कुख्यात साइबर अपराधी रात के अंधेरे में भागने में सफल रहा लेकिन उसके घर से काफी सामान बरामद हुआ है। बताया गया कि अपराधी का परिवार बीपीएल कार्डधारी है लेकिन इस अपराधी ने साइबर क्राइम से करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है। एसपी ने बताया कि अपराधी कोलकाता में भी रहकर साइबर अपराध कर चुका है और जेल भी जा चुका है। पूछताछ के लिए उसके पिताजी तथा अन्य सदस्यों को थाना  लाया गया था जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है।

Jharkhand Teacher Recruitment: 877 सहायक आचार्य की नियुक्ति अटकी, प्राइवेट यूनिवर्सिटी...

 झारखंड में 877 माध्यमिक सहायक आचार्य की नियुक्ति फिलहाल टल गयी है। शिक्षा विभाग प्राइवेट यूनिवर्सिटी से मिली डिग्रियों की सूक्ष्म जांच करेगा।Jharkhand Teacher...

JPSC JSSC Protest: CM आवास की सुरक्षा बढ़ी, कांके रोड पर...

JPSC JSSC परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्रों के आंदोलन को देखते हुए रांची में CM आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। कांके...

Ranchi Traffic Challan: कार नंबर पर स्कूटी चलाने का खेल, बुजुर्ग...

 रांची के 69 वर्षीय केदार नाथ प्रसाद को कार के नंबर पर स्कूटी चलाने वाले अज्ञात व्यक्ति के कारण एक साल में चार बार...