जामताड़ा : साइबर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोनबाद गांव में छापेमारी कर आनंद रक्षित नामक साइबर अपराधी के घर से चावल के बोरे में छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपय नगद सहित लाखों रुपए का जमीन का कागजात, कार, बाइक और स्कूटी तथा ऐशो आराम में उपयोग होने वाले अन्य टीवी को जब्त किया गया। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई। छापेमारी में कुख्यात साइबर अपराधी रात के अंधेरे में भागने में सफल रहा लेकिन उसके घर से काफी सामान बरामद हुआ है। बताया गया कि अपराधी का परिवार बीपीएल कार्डधारी है लेकिन इस अपराधी ने साइबर क्राइम से करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है। एसपी ने बताया कि अपराधी कोलकाता में भी रहकर साइबर अपराध कर चुका है और जेल भी जा चुका है। पूछताछ के लिए उसके पिताजी तथा अन्य सदस्यों को थाना लाया गया था जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है।

Advertisment
बाप बीपीएल बेटा करोड़पति, छापेमारी में हुआ खुलासा
Ranchi Traffic Challan: कार नंबर पर स्कूटी चलाने का खेल, बुजुर्ग...
रांची के 69 वर्षीय केदार नाथ प्रसाद को कार के नंबर पर स्कूटी चलाने वाले अज्ञात व्यक्ति के कारण एक साल में चार बार...
Jharkhand Kharif 2026: बारिश की कमी के बावजूद 69% धान की...
झारखंड में बारिश की कमी के बावजूद खरीफ सीजन में 12.52 लाख हेक्टेयर में धान की खेती पूरी हो चुकी है। पलामू और गढ़वा...
JPSC Exam Scam: CID जांच में बड़ा खुलासा, कई राज्यों में...
JPSC परीक्षा घोटाले की CID जांच में बिंसिस और ICN इंडिया समेत कई कंपनियों का नाम सामने आया है। जांच में परीक्षा फर्जीवाड़े के...

















