जमशेदपूरः केंद्रीय इस्पात और ऊर्जा मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने शुक्रवार को सोनारी स्थित ट्राइबल कल्चर सेंटर और दोराबजी टाटा पार्क का भ्रमण किया। ट्राइबल कल्चर सेंटर में मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने झारखंड का इतिहास और संस्कृति की बारीकियों को समझा। बाद में दोराबजी टाटा पार्क का भ्रमण कर दोराबजी टाटा और महारबाई टाटा की जीवनी को जाना।
फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि टाटा घराना का देश की उन्नती में अहम योगदान है। टाटा घराना ने सिर्फ व्यापार नहीं किया है, बल्कि देश के विकास में लगातार अहम भूमिका का निर्वाह किया है। कोरोना काल के दौरान स्टील उद्योग में हुए नुकसान एवं मजदूरों की छंटनी के सवाल पर कहा कि यह उद्योग अब धीरे-धीरे पटरी पर आ रहा है। सरकार कई योजनाओं के माध्यम से स्टील सेक्टर को बेहतर बनाने में कंपनियों की मदद कर रही है।
रिपोर्टः-लाला जुबीन


















