Advertisment

किफायती आवास योजना के तहत दो कॉलोनी का होगा निर्माण

जमशेदपुर : केंद्र और राज्य सरकार की योजना जमशेदपुर की जमीन पर उतरे इसे लेकर नगर विकास विभाग द्वारा किफायती आवास योजना के तहत दो कॉलोनी का निर्माण करने जा रही है। वैसे एक कॉलोनी गांधी आश्रम जो कुष्ठ रोगियों के लिए है और दूसरी कॉलोनी शहर के बाहरी वाले क्षेत्र में होगी। वैसे गांधी आश्रम में 120 फ्लैट बनाया जाना है। जबकि दूसरी जगह 254 फ्लैट का निर्माण होगा। उधर इस योजना को अविलंब धरातल पर उतारने को लेकर नगर विकास विभाग भी तैयार है।

नगर विकास विभाग के डायरेक्टर विजया यादव शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंची जहां जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया, मानगो नगर निगम, आदित्यपुर नगर निगम,  और जुगसलाई नगरपालिका के विशेष पदाधिकारी के साथ एक बैठक की। बैठक में नगर विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा भी की गई। कुष्ठ आश्रम में बनने वाले मकान की कीमत लगभग 10 लाख 25 हजार रुपया है। जिसमें 1लाख 50 हजार रुपये केंद्र सरकार देगी और 1 लाख रुपये राज्य सरकार और बाकी बचे 7 लाख 75 हजार रुपये लाभुक को देना होगा।

हालांकि कुष्ठ आश्रम के लोग पैसा कहां से लाएंगे इस को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने सीएसआर के तहत टाटा स्टील और टाटा मोटर को आमंत्रित किया है और इन अधिकारियों के साथ नगर विकास विभाग के डायरेक्टर ने एक बैठक की, और अपने प्रोजेक्ट का डेमो दिया। ताकि बाकी बचा पैसा सीएसआर के तहत इन कंपनियों से सहयोग लेकर मकान बनाया जा सके, और बेघर लोगों को घर मिल सके। नगर विकास डायरेक्टर ने नगर विकास विभाग के अन्य योजनाओं की समीक्षा की और संतुष्टि जाहिर की।

रिपोर्ट : लाला ज़बीन

Palamu- आवास निर्माण में रुचि नहीं ले रहे 4599 लाभुकों का आवास रद्द करने का निर्देश

Retail Inflation : महंगाई ने फिर बढ़ाई चिंता, जुलाई में खुदरा...

खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ने से जुलाई में खुदरा महंगाई 4.45% पर पहुंच गयी। खाद्य महंगाई भी बढ़कर 5.52% हो गयी।Retail Inflation  रांची:...

Jharkhand Teacher Recruitment: 877 सहायक आचार्य की नियुक्ति अटकी, प्राइवेट यूनिवर्सिटी...

 झारखंड में 877 माध्यमिक सहायक आचार्य की नियुक्ति फिलहाल टल गयी है। शिक्षा विभाग प्राइवेट यूनिवर्सिटी से मिली डिग्रियों की सूक्ष्म जांच करेगा।Jharkhand Teacher...

JPSC JSSC Protest: CM आवास की सुरक्षा बढ़ी, कांके रोड पर...

JPSC JSSC परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्रों के आंदोलन को देखते हुए रांची में CM आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। कांके...