Advertisment

पुलिस को बड़ी सफलता, 17 साइबर अपराधी गिरफ्तार

देवघर: पुलिस लगातार साइबर अपराधियों पर नकेल कसती जा रही है। एक बार फिर अपराधियों के एक गैंग का उद्भेदन करने में सफलता मिली है। एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कुंडा, जसीडीह, सारवां और मोहनपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर पुलिस ने 17 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ग्राहकों से गेम ऐप, ATM कार्ड और KYC अपडेट करने के नाम पर OTP  लेकर खाता से पैसा उड़ा लेते थे। इतना ही नहीं इनके द्वारा गूगल के विभिन्न रिमोट एक्सेस एप के  जरीय और वर्चुअल प्राइवेट एकाउंट बना कर दोबारा भी ठगी की जाती थी। पुलिस ने 27 मोबाइल फोन, 44 सिम, 5 एटीएम, 12 पासबुक, 2 चेकबुक और 1 लाख 30 हज़ार 8 सौ रुपये नकद बरामद किया गया है। डीएसपी मंगल सिंह जामुदा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में से एक का अपराधिक इतिहास है। वहीं गिरफ्तार साइबर अपराधियों से अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पूछताछ जारी है। हाल के दिनों में पुलिस को साइबर अपराधियों के गैंग के उद्भेदन में लगातार कामयाबी मिल रही है।

Retail Inflation : महंगाई ने फिर बढ़ाई चिंता, जुलाई में खुदरा...

खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ने से जुलाई में खुदरा महंगाई 4.45% पर पहुंच गयी। खाद्य महंगाई भी बढ़कर 5.52% हो गयी।Retail Inflation  रांची:...

Jharkhand Teacher Recruitment: 877 सहायक आचार्य की नियुक्ति अटकी, प्राइवेट यूनिवर्सिटी...

 झारखंड में 877 माध्यमिक सहायक आचार्य की नियुक्ति फिलहाल टल गयी है। शिक्षा विभाग प्राइवेट यूनिवर्सिटी से मिली डिग्रियों की सूक्ष्म जांच करेगा।Jharkhand Teacher...

JPSC JSSC Protest: CM आवास की सुरक्षा बढ़ी, कांके रोड पर...

JPSC JSSC परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्रों के आंदोलन को देखते हुए रांची में CM आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। कांके...