बोकारो : अखिल भारतीय मजदूर संघ काँग्रेस (एआईटीयूसी) बोकारो इस्पात कामगार यूनियन के बैनर तले आईएफ के ठेका मजदूरों ने शनिवार को बोकारो स्टील प्लांट के पास सेक्शन के समीप प्रदर्शन किया। यूनियन के नेताओं का कहना है कि 20 वर्षों से बोकारो स्टील प्लांट में सेवा देना के बाद भी मैनेजमेंट और ठेकेदार की मिलीभगत से काम से 65 मजदूरों को काम से बाहर निकाल दिया गया। वैसे मजदूर 2 महीने से काम पर वापस लेने का गुहार लगा रहे हैं। प्रबंधन से कई दौर की वार्ता की गई मगर केवल आश्वासन दिया जाता है और टालमटोल की नीति अपनाई जाती है मैनेजमेंट पुराने वर्करों को काम से निकालकर नया वर्कर को कम मानदेय में काम कराना चाहती है। प्रबंधन को मजदूरों को वापस लेना होगा नहीं तो इसके खिलाफ गांव शहर जाकर आंदोलन किया जाएगा।
रिपोर्ट : चुमन कुमार


















