Advertisement
Advertisement
Advertisement

जब मगरमच्छ को मात दे परमा मुसहर ने बचायी अपनी जान

Bagaha– एक किसान को खेती के सिलसिले में हरहा नदी पार करना भारी पड़ गया.  अभी किसान नदी में चंद कदम ही बढ़ा था कि मगरमच्छ ने उसके पांव को अपने जबड़े में पकड़ लिया. गनीमत रही कि किसान के हाथ में लाठी था, किसान ने हिम्मत नहीं खोया और ताबड़तोड़ मगरमच्छ के सर पर वार करने लगा. उसकी चीख सुनकर अगल बगल  में काम करे किसानों की नजर भी उस पर गयी, सभी उसकी मदद के लिए दौड़ और मगरमच्छ के सर कई फावले एक साथ पड़ने लगे. इसके बाद किसी तरह किसान को मगरमच्छ के मुंह से निकाल गया.

Magarmachh 1 22Scope News

हरहा नदी के दोनों ओर किसान करते है खेती

आनन फानन में घायल किसान को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सक विनय कुमार ने कहा है कि किसान अभी खतरे से बाहर है. लेकिन जख्म गहरी है. घायल किसान की पहचान परमा मुसहर के रुप में की गयी है. बता दें कि इस इलाके में मगरमच्छ कई बार देखा गया है. और हरहा नदी कोई बड़ी नदी नहीं होकर, दरअसल एक छोटी सा नाला है. इसके दोनों और किसान अपनी खेती करते हैं. अपनी फसल उगाते हैं. यही कारण है कि किसानों का हरहा नदी के पार करते रहते हैं

रिपोर्ट- अनिल सोनी

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 21 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 21 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

नीतीश सेतु पर PM मोदी के कार्यक्रम की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री...

पटना: बिहार में कच्ची दरगाह-राजापाकर-बिदुपुर छह लेन पुल यानी 'नीतीश सेतु' के उद्घाटन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर...

ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए युवक का आपराधिक इतिहास भी...

पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर थाना पुलिस ने बड़ी...