Advertisment

कांग्रेस ने हमारा 10 वर्षों का ट्रैक रिकॉर्ड खराब किया-प्रशांत किशोर

Patnaजन सुराज यात्रा को लेकर बिहार की खाक छान रहे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पर तंज कसा है. प्रशांत किशोर ने कहा है कि कांग्रेस है की सुधरती ही नहीं. वह खुद को डूब रही है, हमको भी डुबा देगी. यह हमारा ट्रैक रिकॉर्ड है कि विगत 10 वर्षो में हमने जितनी भी रणनीतियां बनाई, जिस पार्टी के लिए भी काम किया, चुनावी समर में उसे सफलता मिली, लेकिन इसके बीच में 2017 का वह दाग भी है, जब हमने कांग्रेस के लिए रणनीति का निर्माण किया और हार का सामना भी. उसके बाद ही हमने कांग्रेस को हाथ जोड़ दिया. साथ ही कभी साथ में काम नहीं करने का निर्णय लिया.

प्रशांत किशोर की शर्तों को कांग्रेस ने नहीं दी थी तव्वजो

यहां यह बताना भी जरुरी है कि जन सुराज यात्रा की रुपरेखा तैयार करने के पहले प्रशांत किशोर कांग्रेस को एक बार फिर से चुनावी समर में जीत दिलवाने की रणनीति तैयार कर रहे थें, इनके द्वारा कांग्रेस को कई प्रपोजल भी दिए गए थें. बात यह भी हो रही थी कि वह खुद भी कांग्रेस में शामिल होने का मन बनाये हुए थें, लेकिन कांग्रेस में इनकी इंट्री के सवाल पर खुद कांग्रेस के अन्दर ही मतभेद था. कहा यह भी जाता है कि राहुल गांधी प्रशांत किशोर के साथ सहज नहीं थे, यही कारण था कि जब प्रशांत किशोर अपना प्रपोजल दे रहे थें, तब राहुल गांधी मौजूद नहीं रहें, उन्हे प्रशांत किशोर की शर्ते मंजूर नहीं थी. कांग्रेस में नो इंट्री की बोर्ड के बाद प्रशांत किशोर के इस दावे पर सवाल उठने लाजमी है.

रिपोर्ट-शक्ति

सदस्यता अभियान को झारखंड कांग्रेस करेगी तेज, 15 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

JPSC Members Resignation Ranchi: छात्र आंदोलन के बीच JPSC में अचानक...

JPSC Members Resignation Ranchi: झारखंड में JPSC-JSSC छात्र आंदोलन के बीच बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के तीन सदस्यों...

Patna Traffic Alert: 7 बजे से बदल जाएगी शहर की यातायात...

Patna Traffic Alert: 10 अगस्त, 2026 को राजधानी पटना में होने वाली 'तिरंगा यात्रा' को देखते हुए, ज़िला प्रशासन ने ट्रैफ़िक व्यवस्था में बड़े...

Bihar Education News: बिहार के स्कूलों में अब हर हाल में...

Bihar Education News: राज्य सरकार ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। पटना के अधिवेशन भवन...