Advertisment

भाजपा विधायक भागीरथी देवी ने दी इस्तीफे की धमकी, संगठन में दलितों को सम्मान नहीं देने का आरोप

Patna- बगहा से भाजपा विधायक भागीरथी देवी ने पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति और प्रदेश कार्यसमिति के सभी पदों से इस्तीफा देने की घोषणा की है.भागीरथी देवी ने कहा है कि दलित समुदाय से आने के कारण संगठन में मेरी बात सुनी जाती है. हमारी शिकायतों को तरजीह नहीं दी जाती.खास कर बगहा जिला संगठन में मात्र दो लोगों की चलती है. इसकी शिकायत प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल से भी की गयी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती. जिला संगठन  में दूसरे दलों  की परैवी करने वालों की चलती है, उनकी ही बातों को सुना जाता है.

इस अपमानजनक स्थिति में संगठन में रहने का कोई लाभ नहीं

भागीरथी देवी ने कहा कि इस परिस्थिति में संगठन में रहने का कोई लाभ नहीं है. यही कारण है कि हमने संगठन के सभी पदों से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है.   

पद्मश्री भागीरथी देवी ने कहा कि दलित होने के कारण संगठन में उनकी बात नहीं सुनी जा रही. बगहा संगठन जिले में हमारी पूछ नहीं होती है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यसमिति और प्रदेश कार्यसमिति से इस्तीफा देंगे. बगहा जिला संगठन में दूसरे दल को मदद पहुंचाने वालों की पूछ होती है. उन्‍होंने चुनाव के समय उन्हें हराने की साजिश रची गई थी. मेरी परेशानी से सभी लोग अवगत हैं. मेरी परेशानी प्रदेश के अध्य संजय जायसवाल जानते हैं, इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई.

दलित होना है हमारी परेशानी का सबब- भागीरथी देवी

पद्मश्री भागीरथी देवी ने पार्टी के पदाधिकारियों और संगठन से जुड़े लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारी परेशानी का कारण सिर्फ मेरा दलित होना है. संगठन और दल के अन्दर मेरी कोई पूछ नहीं है. शुरु से ही मुझे उल्लू बनाने की कोशिश की जा रही है.

यहां बताना जरुरी है कि भागीरथी देवी भी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल की तरह पश्चिम चंपारण से आते हैं. यहां यह जानना भी जरुरी है कि इसके पहले नरकटियागंज से भाजपा  विधायक रश्मि वर्मा ने विधायकी से इस्तीफे की घोषणा की थी. इसके बाद मान-मनौबल का दौर शुरु हुआ था, तब जाकर किसी प्रकार मामला  शांत हुआ.

इसके पहले रश्मि वर्मा ने दी थी इस्तीफे की धमकी

इसके पहले पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज की बीजेपी विधायक रश्मि वर्मा ने विधायकी से इस्तीफे का ऐलान किया था. ऐलान के बाद बीजेपी अध्यक्ष ने अपने विधायक को मनाया तब जाकर मामला शांत हुआ था. उस समय भी पार्टी में भारी फजीहत हुई थी.

भाजपा कार्यालय के बाहर वेतन की मांग कर रहे वार्ड सचिवों पर पुलिस ने भांजी लाठियां

JPSC Members Resignation Ranchi: छात्र आंदोलन के बीच JPSC में अचानक...

JPSC Members Resignation Ranchi: झारखंड में JPSC-JSSC छात्र आंदोलन के बीच बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के तीन सदस्यों...

Patna Traffic Alert: 7 बजे से बदल जाएगी शहर की यातायात...

Patna Traffic Alert: 10 अगस्त, 2026 को राजधानी पटना में होने वाली 'तिरंगा यात्रा' को देखते हुए, ज़िला प्रशासन ने ट्रैफ़िक व्यवस्था में बड़े...

Bihar Education News: बिहार के स्कूलों में अब हर हाल में...

Bihar Education News: राज्य सरकार ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। पटना के अधिवेशन भवन...