Advertisment

जातीय जनगणना पर समर्थन देने के बाद बीजेपी ने की ये मांग, जदयू ने ठुकराया

पटना : जातीय जनगणना पर समर्थन देने के बाद बीजेपी ने की ये मांग- नीतीश कैबिनेट की

बैठक में तय हुआ कि छह महीने के अंदर जातीय जनगणना कराई जाएगी.

बीजेपी इस फैसले के साथ है, लेकिन इस समर्थन से अंदर टीस झलक रही है.

जातीय जनगणना कराने के साथ बीजेपी ने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग कर दी है.

मंत्री नीरज सिंह बबलू ने कहा कि इससे स्पष्ट हो जायेगा कि किस समाज के कितने लोग हैं.

खासकर मुसलमानों की संख्या का भी पता चल जायेगा.

किस प्रकार से राज्य में इनकी संख्या बढ़ी, इसका पता चल जायेगा. जो घुसपैठिये हैं उनकी भी गिनती होनी चाहिए.

बीजेपी की मांग को जेडीयू ने ठुकराया

वहीं बीजेपी की मांग को जेडीयू ने ठुकराया दिया है. नीतीश कैबिनेट में मंत्री नीरज सिंह बब्लू ने जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग की तो इसके जवाब में जेडीयू ने कहा इसकी जरूरत नहीं. जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा की बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पहले ही साफ कर दिया है.

अपने खर्चे से जनगणना करायेगी सरकार

बिहार अपने खर्च पर राज्य में जाति आधारित गणना कराएगा. इस कार्य पर 500 करोड़ रुपए का खर्च आने का अनुमान है, जिसका प्रावधान बिहार आकस्मिकता निधि से किया जाएगा. वर्ष 2023 के फरवरी माह तक गणना पूरी करने का लक्ष्य तय किया गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में जाति आधारित गणना कराने के प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गई.

गणना कराने का संपूर्ण प्रभार जिलाधिकारी पर होगा- सीएस

बैठक के बाद मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सरकार के सतर पर जाति आधारिरत गणना कराने की जिम्मेदारी सामान्य प्रशासन विभाग की होगी. वहीं जिला स्तर पर जिलाधिकारी इसके नोडल पदाधिकारी होंगे. जिले में गणना कराने का संपूर्ण प्रभार जिलाधिकारी पर ही होगा. सामान्य प्रशासन विभाग एवं जिलाधिकारी ग्राम, पंचायत एवं उच्चतर स्तरों पर विभिन्न विभागों के अधीनस्थ कार्य करने वाले कर्मियों की सेवाएं जाति आधारित गणना का कार्य कराने के लिए ले सकेंगे.

रिपोर्ट: शक्ति

JPSC Members Resignation Ranchi: छात्र आंदोलन के बीच JPSC में अचानक...

JPSC Members Resignation Ranchi: झारखंड में JPSC-JSSC छात्र आंदोलन के बीच बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के तीन सदस्यों...

Patna Traffic Alert: 7 बजे से बदल जाएगी शहर की यातायात...

Patna Traffic Alert: 10 अगस्त, 2026 को राजधानी पटना में होने वाली 'तिरंगा यात्रा' को देखते हुए, ज़िला प्रशासन ने ट्रैफ़िक व्यवस्था में बड़े...

Bihar Education News: बिहार के स्कूलों में अब हर हाल में...

Bihar Education News: राज्य सरकार ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। पटना के अधिवेशन भवन...