Advertisement
Advertisement
Advertisement

जब गिरते-पड़ते मंजूनाथ भजंत्री ने देवघर से रांची के बीच 250 किलोमीटर की दूरी को तीन घंटों में माप डाला

Ranchi– झारखंड हाईकोर्ट के एक आदेश के बाद रांची से देवघर की ढाई सौ किलो मीटर की दूरी को देवघर डीसी ने मात्र तीन घंटों में माप डाला.

बता दें कि एक लैंड पॉजिशन सर्टिफिकेट जारी नहीं होने से नाराज हाईकोर्ट ने देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री और अंचलाधिकारी, मोहनपुर को रात आठ बजे तक संबंधित मामले में पूरे दस्तावेज के साथ किसी भी कीमत पर कोर्ट में सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया था. साथ ही इसकी अवज्ञा होने पर गिरफ्तारी के लिए तैयार रहने की बात कही थी.

हाई कोर्ट के इस आदेश की जानकारी ज्योंही मुख्य सचिव ने दोनों अधिकारियों को दी और बतला दिया कि इसकी समय सीमा है ठीक रात के आठ बजे तक .

देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने देवघर से रांची की 250 किलोमीटर की दूरी को दौड़ते-हांफते  मात्र तीन घंटों में  माप डाला. जहां थें, वहीं से उसी हालात में रांची के लिए दौड़ पड़े.  

दरअसल कोर्ट ने सख्त चेतावनी दी थी कि हाजिर नहीं होने की स्थिति में डीसी और सीओ को खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दी जाएगी.  

लैंड पॉजिशन सर्टिफिकेट जुड़ा है मामला

यह पूरा मामला एक लैंड पॉजिशन सर्टिफिकेट से जुड़ा है. मोहनपुर अंचल निवासी सुनील कुमार शर्मा को अपनी 2100 वर्गफीट की जमीन की बिक्री करनी थी, इसके लिए जरुरी था कि उसके पास लैंड पॉजिशन सर्टिफिकेट हो. इसी लैंड पॉजिशन सर्टिफिकेट के लिए उसने मोहनपुर अंचलाधिकारी के पास आवेदन दिया था और एक बार  नहीं दिया, कई बार दिया गया. लेकिन कभी कार्रवाई नहीं हुई, इसके बाद उसने मामले की शिकायत डीसी मंजूनाथ भजंत्री से की, लेकिन डीसी कार्यालय से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई.

प्रार्थी ने थक हार कर झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर किया, जिसके बाद  मामले की सुनवाई शुरु हुई. लेकिन फिर सरकार की ओर से यह पेच फंसाया गया कि प्रार्थी को कहा जाय कि वह  उपायुक्त और अंचलाधिकारी के पास अभ्यावेदन दे, जब कोर्ट को प्रार्थी के वकिल ने यह जानकारी दी, कि यह प्रक्रिया भी पूरी की जा चुकी है, और प्रार्थी के अभ्यावेदन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है. तब कोर्ट सख्त हो गया. और आखिरकार दोनों अधिकारियों को आज ही कोर्ट में आठ बजे तक उपस्थित होने या गिरफ्तारी के लिए तैयार रहने का आदेश दिया.

इसी क्रम में दोनों अधिकारी गिरते पड़ते रात्री आठ बजे के पहले की कोर्ट परिसर में उपस्थित थें .

Commercial Advertisment

Chhath Special Train: छठ के बाद घर लौटने वालों को राहत,...

छठ महापर्व के बाद बिहार से दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु समेत कई शहरों के लिए चल रही स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं। जानें...

Ranchi Crime News: छठ पर बंद घरों को चोरों ने बनाया...

रांची में छठ महापर्व के दौरान बंद घरों में चोरी की दो बड़ी वारदात हुईं। नामकुम में गृह सचिव के बॉडीगार्ड के घर और...

Jharkhand SIR: झारखंड में 17.55 लाख मतदाता मामलों का निपटारा बाकी,...

झारखंड में SIR के तहत 17.55 लाख मतदाता मामलों का निपटारा बाकी है। निर्वाचन आयोग 18 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष...