अज्ञात बाइक सवार अपराधियों बीसीसीएल कर्मी पर की बमबाजी

धनबादः गोन्दुडीह ओपी क्षेत्र में सीएचपी इको रेस्टोरेंट पार्क ट्रांसफार्मर के पास दो अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने बीसीसीएल के परियोजना पदाधिकारी टी.पासवान पर एक के बाद एक पांच बम फेंका। गनीमत रही की एक भी बम नहीं फटा। अन्यथा बड़ी घटना घट सकती थी। घटना के दौरान मौजूद कर्मियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। घटना स्थल से पुलिस को 5 जिंदा बम मिला है, बम को निष्क्रिय कर दिया गया है।

पुलिस एएसपी  मनोज स्वर्गियारी के नेतृत्व में मामले की तफ्तीश करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि भाग रहे अपराधियों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अपराधियों को दबोचने की रणनीति बनाने में जुटी है।

चर्चा है कि अपराधी प्रबंधक संतोष यादव की गाड़ी पर बम फेंकने आए थे। लेकिन गलतफहमी में अपराधियों ने प्रोजेक्ट ऑफिसर (पीओ) की गाड़ी (बोलेरो) के पास बम फेंक दिया। डीएसपी अमर कुमार पाण्डेय ने बताया कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

रिपोर्टः राजकुमार जयसवाल

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...