पैंगोंग झील पर 4जी मोबाइल कनेक्टिविटी देने वाला पहला ऑपरेटर बन जियो

Ladakh: रिलायंस जियो ने लद्दाख में पैंगोंग झील पर स्थित स्पंगमिक गांव में 4 जी वॉयस और डेटा सेवाओं की शुरुआत कर दी है.पैंगोंग झील के आसपास 4 जी मोबाइल कनेक्टिविटी प्रदान करने वाला जियो पहला ऑपरेटर बन गया है.

बता दें कि लद्दाख स्थित पैंगोंग पर्यटकों का पसंदीदा पर्यटन स्थल है.  हर साल हजारों की संख्या में देशी विदेशी पर्यटक पैंगोंग झील की खूबसूरती देखने पहुंचते हैं. लद्दाख के सांसद जामयांग त्सेरिंग नामग्याल ने जियो मोबाइल टॉवर का उद्घाटन करते हुए कहा है कि लंबे समय से 4जी कनेक्टिविटी की मांग की जा रही थी. अब यहां के लोगों की मांग पूरी हो गयी है.  इससे अर्थव्यवस्था को भी रफ्तार मिलेगी, साथ ही पर्यटकों और सैनिकों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान मिल सकेगा.

देश के दूसरे हिस्से से 4जी नेटवर्क से जुड़ गया पैंगोंग झील

रिलायंस जियो, लद्दाख क्षेत्र में अपने नेटवर्क का लगातार विस्तार कर रहा है.  बेहद कठिन मौसम वाले इस इलाके में स्थितियां काफी चुनौतीपूर्ण हैं.  साल में काफी लंबे समय तक, यह इलाका बर्फ की सफेद चादर से ढ़का रहता है.  कठिन परिस्थितियों के बावजूद इस इलाके में टावर लगाकर जियो ने इसे अपने नेटवर्क से जोड़ लिया है. इलाके के लोग अब देश के बाकी हिस्सों से 4जी नेटवर्क के माध्यम से जुड़ गए हैं.

मई के महीने में जियो ने खालसी ब्लॉक के कांजी, उरबिस और हनुपट्टा गांवों और दिस्कित ब्लॉक के चुंगलुंगखा गांव में भी अपनी सेवाएं शुरू की थी.  जियो ने पहले  ही इस क्षेत्र में कारगिल, ज़ांस्कर और डेमचोक जैसे क्षेत्रों में 4जी नेटवर्क स्थापित कर दिया है. लद्धाख के सबसे बड़े शहर लेह में जियोफाइबर ब्रॉडबैंड सेवाएं भी उपलब्ध हैं.

Basukinath Shravani Mela 2026: सावन शुरू होने से पहले बासुकीनाथ में...

Basukinath Shravani Mela 2026: प्रशासन ने आने वाले श्रावणी मेला 2026 के लिए बासुकीनाथ धाम में तैयारियां तेज़ कर दी हैं। तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं...

Dhanbad Crime Review Meeting: धनबाद पुलिस की मासिक समीक्षा में बड़ा...

Dhanbad Crime Review Meeting: धनबाद पुलिस की मासिक अपराध समीक्षा बैठक में जून महीने के दौरान अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निपटारे और फरार अपराधियों...

WAKO Uzbekistan Kickboxing World Cup 2026: धनबाद की दो बेटियां वर्ल्ड...

Dhanbad: झारखंड के धनबाद ज़िले की दो होनहार खिलाड़ी, मनदीप कौर और राजदीप कौर, WAKO Uzbekistan Kickboxing World Cup 2026 के लिए भारतीय टीम...