अशोक ने बोकारो, पेटरवार, फुसरा, बेरमोे और चास का दौरा कर मांगा वोट
जमशेदपुर/बोकरो। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार जमशेदपुर निवासी अशोक भालोटिया ने अपने सर्मथकों के साथ बोकारो जिला के
अंतर्गत पेटरवार, फुसरा, बेरमोे और चास का दौरा कर मारवाड़ी सम्मेलन के सम्मानित सदस्यों से मिले।
भालोटिया ने सभी सदस्यों से समर्थन देने का अनुरोध किया तथा अगर सबके सहयोग से वे अध्यक्ष बनते है तो अपना विजन भी बताया।
सभी जगह हुई बैठक में उपस्थित सदस्यों ने एकमत से अशोक भालोटिया को अपना समर्थन देने का आश्वासन दिया।
बोकारो जिला मारवाड़ी सम्मेलन की तरफ से चास धर्मशाला मोड़ स्थित पंचायत भवन में जिलाध्यक्ष शिव हरि बंका के नेतृत्व में जिला कमिटी के सदस्यों ने अशोक भालोटिया को
पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।
मौके पर भालोटिया ने कहा कि मारवाड़ी समाज को राजनीतिक पहचान दिलाने की जरूरत हैं।
बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने तथा रांची में मारवाड़ी सम्मेलन का प्रांतीय हाईटेक कार्यालय बनाने की बात भी उन्होंने कही।
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का चुनाव 31जुलाई को

















