काली मंदिर के पास खंभे में फंसी गोली को अपने साथ ले गयी एफएसएल की टीम

Ranchi-10 जून को रांची के मेन रोड में विरोध प्रर्दशन के दौरान हिंसा को लेकर पुलिस अपनी जांच में जुट गयी है. इसी क्रम में एफएसएल की टीम ने काली मंदिर पहुंच कर बिजली के खम्भे में फंसी गोली को निकाला. टीम ने मंदिर के आसपास स्थित दुकानदारों से भी बात की.

किसकी गोली से हुई मौत, इसी गोली से होगा खुलासा

बता दें कि निष्कासित भाजपा  नेता नूपुर शर्मा के एक बयान के बाद 10 जून राजधानी रांची के मेन रोड में जमकर बवाल हुआ था. इस दौरान फायरिंग भी की गई थी. एक गोली बिजली के खंभे में फंस गई थी. इस गोली को एफसीएल की टीम खंभे से निकालकर अपने साथ ले गई. बताया जा रहा है कि इस गोली से ही इस बात का पता चलेगा कि मृतकों की मौत किसकी गोली से हुई थी, यह पुलिस की गोली थी या आसामाजिक तत्वों की इसका खुलासा  हो सकेगा.

रिपोर्ट- शाहनवाज

Puja Singhal PMLA Case: IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से...

Puja Singhal PMLA Case: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। शीर्ष...

Dhanbad Food Raid: धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई,...

Dhanbad Food Raid: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और...