Advertisement
Advertisement

Breaking : महाबोधि मंदिर के सुरक्षा में लगे एक बीसैप जवान की गोली लगने से मौत

गया : इस वक्त की बड़ी खबर गया के बोधगया से आ रही है। जहां महाबोधि मंदिर के सुरक्षा में लगे एक बीसैप जवान अमरजीत कुमार यादव की गोली लगने से मौत हो गई है। उसके खुद के कार्रवाईन से गोली चली है जिसके कारण सीने में तीन गोली लगी हुई है। वहीं घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। आनन-फानन में डीएम, डीएसपी और एसपी सहित तमाम अधिकारी पहुंचे हैं और छानबीन में जुटे हुए हैं।

फिलहाल थोड़ी देर के लिए महाबोधि मंदिर में श्रद्धालुओं के जाने पर रोक लगा दी गई थी लेकिन अब जांच कर सभी श्रद्धालु मंदिर में जा रहे हैं। हालांकि पुलिस अभी तक पूरी तरह से क्लियर नहीं कर पा रही है की गोली कैसे लगी है। एसपी के मुताबिक, गोली चलने की आवाज आई थी। जबतक घटना स्थल पर पहुंचा तो भी BSAP जवान की मौत हो चुकी थी। बताया गया कि किसी दुर्घटना बस गोली चली और उसकी गोली लगने से जवान अमरजीत कुमार यादव की मौत हो गई। फिलहाल एफएसएल की टीम पहुंची है और जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही वह महाबोधि मंदिर में तैनात हुआ था।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Chhath Puja 2026: पटना के छठ घाटों पर भीड़ हटने तक...

पटना में छठ पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी है। घाटों पर भीड़ हटने तक मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 16 नवंबर...

Ranchi NIA Investigation: RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले में विदेशी...

रांची के RSS प्रदेश कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की NIA जांच में विदेशी हैंडलर, ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग ऐप से संदिग्ध फंडिंग के...

Jharkhand SIR: 18 साल के युवाओं को वोटर लिस्ट में नाम...

Jharkhand SIR के तहत 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवा वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने WhatsApp नंबर...