FSL के रिक्त पदों पर नियुक्ति नहीं होने पर हाईकोर्ट नाराज, सरकार से पूछे कई सवाल

रांची : फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री (एफएसएल) के रिक्त पदों पर नियुक्ति नहीं किए जाने पर हाईकोर्ट ने

नाराजगी जाहिर की है. शुक्रवार को एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए

अदालत ने कहा कि एफएसएल में रिक्त पद नहीं भरे जाने से काम प्रभावित हो रहे हैं.

अदालत ने इस मामले की सुनवाई 21 जून को निर्धारित करते हुए

सरकार को यह बताने को कहा कि अब तक रिक्त पद क्यों नहीं भरे गए हैं.

अब ज्यादा विलंब नहीं किया जा सकता

झारखंड हाईकोर्ट ने सरकार को दिसंबर में ही एफएसएल में रिक्त पदों पर तीन माह में नियुक्ति करने का निर्देश दिया था. आयोग ने नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के लिए अदालत से चार माह का समय मांगा था, लेकिन कोर्ट ने तीन माह में ही नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने को कहा था. अदालत ने कहा था कि इस मामले में पहले ही काफी विलंब हो चुका है. अब ज्यादा विलंब नहीं किया जा सकता. सुनवाई के दौरान राज्य के गृह सचिव भी अदालत में पेश हुए. उन्होंने कहा कि कर्मचारी चयन आयोग को नियुक्ति के लिए अधियाचना भेज दी गई है.

13 अलग-अलग विभागों में 64 पदों पर निकाली गई थी वैकेंसी

हाईकोर्ट के निर्देश पर जेएसएससी ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) में रिक्त पड़े विभिन्न पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की थी. इसके लिए 13 अलग-अलग विभागों में 64 पदों पर वैकेंसी निकाली गई थी. बाद में आयोग ने विज्ञापन रद्द कर दिया था. बाद में नयी अधियाचना भी भेजी गयी थी, लेकिन अभी तक रिक्त पद भरे नहीं जा सके हैं.

रिपोर्ट: प्रोजेश दास

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...