Mandar BIG Breaking: पहली बार चुनावी मैदान में उतरी शिल्पी नेहा तिर्की ने लहराया जीत का परचम

कांग्रेस उम्मीदवार को मिले 94,489 वोट

रांची : मांडर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार शिल्पी नेहा तिर्की ने बड़ी जीत हासिल की.

कांग्रेस उम्मीदवार 23,000 से अधिक मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की.

इस जीत पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने

शिल्पी नेहा तिर्की को बधाई दी. तिर्की ने बीजेपी उम्मीदवार गंगोत्री कुजूर को 23,287 वोटों से हराया है.

बता दें कि कांग्रेस उम्मीदवार शिल्पी नेहा तिर्की पहली बार चुनावी मैदान में

उतरीं और बड़े-बड़े धुरंधरों को परास्त कर जीत का परचम लहराया.

21वें राउंड में सत्तारूढ़ दल के कांग्रेस उम्मीदवार 94,489 बहुमत मिला.

जबकि बीजेपी उम्मीदवार गंगोत्री कुजूर को 71,202 वोट मिले थे. मांडर विधानसभा सीट पर गुरुवार को हुए उपचुनाव में करीब 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ और रविवार को मतगणना हुई.

गंगोत्री कुजूर ने शिल्पी नेहा तिर्की को दी बधाई

इस जीत के बाद बीजेपी के गंगोत्री कुजूर ने शिल्पी नेहा तिर्की को बधाई दी. इससे पहले मीडिया बातचीत करते हुए गंगोत्री कुजूर ने अपनी हार स्वीकार कर ली. कॉउंटिंग हॉल से निकलने के बाद गंगोत्री कुजूर ने कहा कि हार की जिम्मेदारी खुद को लेती हूं. जनता के बीच आजीवन रहूंगी और संगठन के लिए काम करती रहूंगी.

23 जून को हुआ था उपचुनाव

बता दें कि मांडर विधानसभा सीट राजधानी रांची में आती है. यहां बीते 23 जून को उपचुनाव किया गया था. इस सीट से पहले बंधु तिर्की विधायक थे, लेकिन आय से अधिक इनकम में उनकी विधायकी चली गई थी. इस सीट से उपचुनाव में कुल 14 प्रत्याशी मैदान में थे.

इनके बीच रहा कड़ा मुकाबला

इस सीट पर मुख्य टक्कर कांग्रेस और बीजेपी के बीच थी. कांग्रेस ने अपनी पार्टी की तरफ से बंधु तिर्की की बेटी शिल्पी नेहा तिर्की को उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतारा था. जबकि बीजेपी ने गंगोत्री कुजूर को उम्मीदवार बनाया था. इसके अलावा एआईएमआईएम ने बीजेपी छोड़ चुके देव कुमार धान को इस सीट पर उम्मीदवार बनाया था. इसके अलावा 11 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे.

Ranchi Traffic Challan: दुर्गा पूजा में 12 दिन में 38 हजार...

रांची में दुर्गा पूजा के दौरान 12 दिनों में 38,290 वाहनों के चालान काटे गए। ट्रैफिक पुलिस ने 3.18 करोड़ रुपये से अधिक का...

JPSC Scam: एल खियांग्ते समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, JSSC...

झारखंड JPSC परीक्षा घोटाले में CID ने एल खियांग्ते और श्वेता कुमारी गुप्ता समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। JSSC पेपर लीक...

Driving Licence Rules: ड्राइविंग लाइसेंस के नियम होंगे सख्त, ऑनलाइन टेस्ट...

 Driving Licence Rules में बदलाव का प्रस्ताव है। ऑनलाइन सुरक्षित ड्राइविंग टेस्ट के पासिंग मार्क्स 60% से बढ़ाकर 75% करने और पीवीसी कार्ड देने...