बेंगलुरु में तेज रफ्तार ऑडी कार बिजली खंबे से टकराई, 7 लोगों की मौत

बेंगलुरु : कोरमंगला में सोमवार की रात तेज रफ्तार में आ रही एक ऑडी कार का एक्सीडेंट हो गया जिससे सात लोगों की मौत हो गई। कार बिजली के खंबे पर टक्कर मार दी, जिसमें छह लोगों की मौके पर मौत हो गई और एक व्यक्ति ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।


अडुगोडी पुलिस स्टेशन के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार सभी लोग दोस्त थे, जो बेंगलुरु में रहते थे। इनमें तीन महिलाएं और चार पुरुष थे। सभी 20-30 साल की उम्र के थे। सभी शवों का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। फिलहाल मामला आडूगुड़ी ट्रैफिक स्टेशन में दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या ड्राइवर नशे में था, क्योंकि रोड पूरी तरह से खाली था, वहां कोई अन्य वाहन नहीं था। माना जा रहा है कि दुर्घटना लापरवाही, तेज गति से गाड़ी चलाने के कारण हुईं। ड्राइवर बहुत तेज गाड़ी चला रहा था, जिस वजह से उसने अपना संतुलन खो दिया।

SSC CGL 2026: Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से, 15-15 मिनट की...

SSC CGL 2026 Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर तक होगी। 100 सवालों की परीक्षा में चारों सेक्शन के लिए 15-15 मिनट की...

TRAI New Rule: अब बिना Data के भी मिलेगा Voice-SMS Recharge,...

 TRAI ने Voice और SMS Only प्लान को लेकर नए नियम जारी किए हैं। डेटा वाले प्लान की समान अवधि का बिना डेटा विकल्प...

Sugar Price: रांची में थोक चीनी 14 रुपये सस्ती, फिर भी...

 रांची की थोक मंडी में चीनी का भाव 64 से घटकर 50 से 51 रुपये किलो हो गया है, लेकिन कई छोटी दुकानों में...