प्रकाशित: अपडेट:
बेगूसराय : शराबबंदी के बावजूद लगातार शराब तस्कर शराब की बड़ी खेप लेकर पहुंच रहे हैं। सिंघौल थाना क्षेत्र के हरपुर चौक के निकट शराब की बड़ी खेप बरामद की गई है। उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक से बड़ी मात्रा में शराब की खेप बरामद की है। ट्रक पर रुई और रद्दी समान के बीच छुपाकर शराब की कार्टून लाई गई थी जिसे पुलिस ने जब्त किया। बरामद शराब का बाजार मूल्य 25 लाख रुपए बताई जा रही है। उत्पाद निरीक्षक ने बताया कि ट्रक से 250 कार्टून शराब बरामद किया गया है। देर रात होने की वजह से किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस टेक्निकल सर्विलांस और जब्त ट्रक के आधार पर तस्करों की पहचान करने में जुटी है।
शराबबंदी को लेकर प्रशासन ने चलाया जागरूकता अभियान
Highlights


















