Jamtara: विधायक इरफान अंसारी ने वीडियो जारी कर खुली लूट की खोली पोल

बालू तस्करी पर जामताड़ा विधायक ने खोला मोर्चा

जामताड़ा : बालू तस्करी के विरोध में जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने मोर्चा खोल दिया है.

विधायक इरफान अंसारी ने भेड़ाघाट में बालू तस्करी का एक वीडियो जारी करते हुए

आरोप लगाया है कि घाट से प्रत्येक दिन सैकड़ों गाड़ी भेजा जा रहा है.

जिले के बेजरा घाट तथा नाला के विभिन्न घाटों पर बालू की तस्करी खुलेआम की जा रही है.

विधायक ने कहा कि इस कार्य को बालू माफिया कर रहे हैं, और राजस्व को चूना लगा रहे हैं.

यही नहीं उन्होंने नाला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर भी

बालू के अवैध कारोबार होने का आरोप भी लगाया है.

irfan ansari 22Scope News

बेहरा घाट तो झांकी है, नाला में होता है असली खेला

विधायक ने जानकारी देते हुए कहा कि बेहरा घाट तो झांकी है, असली खेल नाला में होता है. जहां जिला प्रशासन तथा डीएमओ की मिलीभगत से प्रत्येक दिन 7500,000 की अवैध वसूली हो रही है. एक ट्रक से 20000 रुपए वसूले जाते हैं. 10 रुपए का नोट दिखा कर बंगाल के चालान पर झारखंड के बालू को दुमका के रास्ते बिहार भेजा जा रहा है. जिससे झारखंड के राजस्व को काफी नुकसान पहुंच रहा है.

कार्रवाई के लिए एक्शन में आयें सीएम हेमंत- इरफान अंसारी

विधायक ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की कि सरकार एक्शन में आये और इस पर रोक लगाए. उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन के नाम पर हम चुनाव जीत कर आये हैं और इसी की लूट हो रही है. इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. उन्होंने सरकार से कार्रवाई का आग्रह करते हुए कहा कि माफिया का राज खत्म होना चाहिए. राज्य के लोगों को बालू नहीं मिल रहा है. झारखंड का संसाधन दूसरे राज्य ले जा रहे हैं. प्रशासन की मिलीभगत से सबकुछ हो रहा है. उन्होंने कहा कि बड़ाकर नदी का कुछ हिस्सा जामताड़ा में पड़ता है. यहां हजारों नाव लगा कर बालू ढोया जा रहा है.

रिपोर्ट: उज्जवल

कोलकत्ता हाईकोर्ट से अपील खारिज, सीआईडी करती रहेगी कैश कांड की जांच

Shravan Kumar Nalanda News: स्नातक चुनाव से पहले बिहारशरीफ में NDA...

Shravan Kumar Nalanda News, बिहारशरीफ: स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर गुरुवार, 1 अक्टूबर को नालंदा विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)...

Bihar Road Projects: बिहार में एक्सप्रेस-वे और हाईवे निर्माण में आएगी...

Bihar Road Projects, पटना: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए राज्य सरकार और केंद्रीय सड़क...

JEEViKA 20 Years Bihar: बिहार की ग्रामीण महिलाओं ने कैसे बदली...

JEEViKA 20 Years Bihar, पटना: बिहार की ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें सामाजिक बदलाव की मुख्यधारा से जोड़ने वाली...