बेरमो : चंद्रपुरा प्रखण्ड के नर्रा पंचायत सचिवालय में कोविड वैक्सीन लेने को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस की मदद लेनी पड़ी । बता दें की सरकार के आदेशानुसार बुधवार को नर्रा पंचायत सचिवालय में कोरोनारोधी टीका लगाने को लेकर शिविर का आयोजन किया गया। टीका लेने लेने के लिए लोग सुबह से ही कतार में खड़े थे। न सोशल डिस्टेंसिंग, न मास्क और न ही कोरोना संक्रमण का डर दिखाई पड़ रहा था।
कोरोना से निजात पाने के लिए लोग टीका लेने पहुंचे लेकिन शायद वो भूल गये की कोरोना से बचने के लिए वो जहाँ पहुंचे हैं वहीं कोरोना संक्रमित हो सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो सौ लोगो के लिए कोरोना टीका उपलब्ध कराया गया था लेकिन वैक्सीन सेंटर में भीड़ इस कदर उमड़ पड़ी कि टीका की संख्या से अधिक लोगों की संख्या जुट गयी जो कोरोना काल में घातक साबित हो सकती है।
रिपोर्ट : मनोज कुमार

















