जदयू विधायक शालिनी मिश्रा के आवास में बड़ी चोरी, लाखों के गहने व सामान ले गए चोर

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण के जिला मुख्यालय मोतिहारी में चोरों का आतंक जारी है। बेखौफ चोर आम जनता के साथ ही अम माननीयों के घर भी हाथ साफ कर रहे हैं। चोरों ने सत्ताधारी दल की केसरिया विधानसभा क्षेत्र से जदयू विधायक शालिनी मिश्रा के शांतिपूरी स्थित आवास में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने मुख्य द्वार के ताले को तोड़कर विधायक आवास में लाखों रुपए की चोरी की है।

चोर ने विधायक शालिनी मिश्रा के आवास का ताला तोड़कर जेवरात और नगद समेत लाखों का सामान उड़ा लिया। घटना की जानकारी मिलने पर शालिनी मिश्रा मोतिहारी पहुंची और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। जबकि चोरी की घटना के उद्भेदन के लिए डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया, लेकिन पुलिस को डॉग स्क्वायड से भी निराशा ही हाथ लगी।

इन सामानों पर चोरों ने किया हाथ साफ

विधायक शालिनी मिश्रा ने बताया कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र केसरिया में थी, तभी मोतिहारी के घर में चोरी होने की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि चोरी हुए सामानों का आंकलन किया जा रहा है। विधायक शालिनी मिश्रा के अनुसार, चोरों ने सोना-चांदी का करीब दो लाख रुपये मूल्य का आभूषण, अटैची में रखा 27 हजार रुपया नकद, दो सेट बर्तन, जमीन का कागजात एवं कुछ अन्य जरूरी कागजात चुराया है। उन्होंने बताया कि अभी चोरी गए सामानों का आंकलन जारी है।

मकान की ये करते थे देखभाल

दरअसल, मोतिहारी शहर के शांतिपूरी मुहल्ला में भी विधायक शालिनी मिश्रा का दो मंजिला मकान है। अदापुर थाना क्षेत्र का अमित कुमार रहता है और वह मकान की देखभाल करता है। रक्षाबंधन में अमित घर गया था और विधायक शालिनी मिश्रा रक्षाबंधन के दिन अपने मोतिहारी स्थित आवास पर आईं थी, लेकिन उसके बाद वह केसरिया लौट गईं।

अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज

अमित घर से लौटकर आया, तो उसे विधायक के आवास में चोरी होने का पता चला। चोरों ने विधायक के आवास का ताला तोड़कर सभी कमरों को खंगाल दिया है। आवास में रखे सभी सामानों को चोरों ने तहस-नहस कर दिया है। इस चोरी की घटना को लेकर विधायक के आवास में रहने वाले अमित कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है।

रिपोर्ट : ब्रजेश

RSS Office Blast ED Raid: लोहरदगा में ED की छापेमारी, आरोपी...

RSS Office Blast ED Raid, लोहरदगा: रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में गुरुवार को...

Aseem Mandal Arrest: 2.20 करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल उर्फ...

Aseem Mandal Arrest, जमशेदपुर: लंबे समय से माओवादी संगठन से जुड़े रहे असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। पुलिस...

Ranchi India vs West Indies T20: रांची में India vs West...

Ranchi India vs West Indies T20: जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले की मेजबानी के लिए तैयार है। भारत और वेस्टइंडीज...