सिवान : महेंद्र नाथ मंदिर में में मची भगदड़, दो महिला की मौत

सिवान : सावन की पहली सोमवारी पर सिवान में भगदड़ मच गई.

ऐतिहासिक महेंद्र नाथ मंदिर में भगदड़ मचने से दो महिलाओं की मौत हो गई.

वहीं इस हादसे में अन्य श्रद्धालु घायल हो गए हैं.

फिलहाल घायलों को अस्तपाल में भर्ती कराया गया है.

बताया जाता है कि सिवान के ऐतिहासिक महेंद्र नाथ मंदिर में जल चढ़ाने के

दौरान धक्का-मुक्की होने लगी फिर भगदड़ मच गई.

इस घटना के बाद मंदिर परिसर में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.

siwan1 1 22Scope News

भगदड़ में 2 महिला गंभीर रूप से घायल

घटना जिले के सिसवन थाना क्षेत्र स्थित महेंद्र नाथ मंदिर की है. जहां भीड़ में दबने से दो महिला की मौत हो गई जबकि 2 महिला घायल हो गई. मृत महिला की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी मोताब चौधरी की पत्नी लीलावती देवी के रूप में हुई है. वहीं घायल महिला प्रतापपुर निवासी जनक देव भगत की पत्नी शिव कुमारी और हुसैनगंज थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर निवासी दीनानाथ यादव की पत्नी अजोरिया देवी है.

मंदिर के गेट खुलते ही मची भगदड़

घायल शिव कुमारी के पति जनक देव भगत ने बताया कि महेंद्र नाथ मंदिर में सुबह तीन बजे गेट खोलने के दौरान भारी भीड़ उमड़ पड़ी, इसी दौरान भगदड़ हो गई. वही गेट के पास दबने से लीलावती देवी की मौत हो गई जबकि दो महिला घायल हो गई. घटना के बाद तीनों को सिवान सदर अस्पताल लाया गया जहां लीलावती देवी को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. वहीं दोनों घायल महिला शिवकुमारी और अजोरिया देवी का इलाज सिवान सदर अस्पताल में चल रहा है. परिजनों ने लीलावती देवी के मौत के बाद उसे सदर अस्पताल से अपने घर प्रतापपुर लेकर चले गए. घटना की सूचना मिलते ही सिसवन थाना पुलिस और चैनपुर महादेवा ओपी पुलिस महेंद्र नाथ मंदिर पहुंची. हालांकि अभी मंदिर में स्थिति सामान्य है.

रिपोर्ट: शक्ति

Vaishali Boat Accident: वैशाली में नाव पलटने से 13 बच्चों की...

 बिहार के वैशाली के राघोपुर में जर्जर नाव पलटने से 13 बच्चों की डूबकर मौत हो गई। हादसे के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...