पाकिस्तानः शादी में आए मेहमानों को ले जा रही नाव पलटी

19 महिलाओं की मौत

पाकिस्तान के रहीमयार खान से करीब 65 किमी दूर माचका पुलिस सीमा के पास सिंधु नदी में सोमवार को सौ से ज्यादा मेहमानों को ले जा रही नाव पलटने से कम-से-कम 19 महिलाओं की मौत की खबर है.

नाव पर सौ ज्यादा लोग सवार होकर एक कबीले के यहां आयोजित शादी में हिस्सा लेने जा रहे थे.

पाकिस्तान के अखबार `डॉन’ के मुताबिक इस हादसे के बाद राहत दल ने करीब 90 लोगों को बचा लिया लेकिन अबतक घटनास्थल से गोताखोरों को 19 शव बरामद हुए हैं

जिनमें महिलाएं व दो बच्चों के शव हैं. घटनास्थल पर अबतक बचाव अभियान जारी है जिसमें 35 गोताखोरों की मदद ली जा रही है.

रहीम यार खान के उपायुक्त सैयद मूसा रजा के मुताबिक बचाव कार्य में विशेषज्ञ गोताखोर, एंबुलेंस और जल बचाव वैन सहित अन्य बचावकर्मी लगे हुए हैं.

उनके मुताबिक सिंधु में बहाव अत्यधिक होने के कारण बचाव अभियान में रुकावट आ रही है.

देश के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ट्वीट किया- मैं रहीम यार खान के पास सिंधु नदी में नाव पलटने से 19 लोगों की जान जाने की खबर से

दुखी हूं.

शादी समारोह में शामिल होने गए दंपति के घर से तीन लाख की चोरी

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...